Etawah Theft: चोरों ने अपर संख्या अधिकारी के घर को बनाया निशाना, सूने आवास से लाखों का माल किया पार...

इटावा में चोरों ने अपर संख्या अधिकारी के घर को निशाना बनाया

Etawah Theft: चोरों ने अपर संख्या अधिकारी के घर को बनाया निशाना, सूने आवास से लाखों का माल किया पार...

इटावा, अमृत विचार। शहर में सिविल लाइन थानाक्षेत्र में  मनोहर कालोनी में रहने वाले फतेहपुर में तैनात अपर संख्या अधिकारी के सूने आवास के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात तथा पांच लाख नगदी चुरा ले गए। अधिकारी सपरिवार भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने छिबरामऊ गए हुए थे। 

चोर आवास के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे 40 लाख की कीमत के जेवरात व पांच लाख रुपए नगदी पार कर ले गए। घटना की जानकारी इसी कॉलोनी में नीचे रह रहे फिरोजाबाद में तैनात अपर संख्या अधिकारी ने उनके आवास के ताले टूटने देखने पर दी। 

जिस पर वे रात में ही आए और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम से नमूने एकत्रित कराकर जांच की। अधिकारी ने चोरी में किसी नजदीकी के हाथ होने की आशंका जताई है, मूलरूप से कन्नौज के गांव विनायकपुर रहने वाले ओमप्रकाश सिंह  फतेहपुर में अपर संख्या अधिकारी के पद पर तैनात है। वह यहां 2010 से 2017 तक रहे, जिसके चलते इस कालोनी में सरकारी आवास में सपरिवार रह रहे हैं। 

उन्होंने बताया की 26 फरवरी 2023 में पत्नी का निधन हो गया था। उनके दो बेटे अमिताभ व  हर्ष है जो  बीएचएमएस और आईआईटी की तैयारी दिल्ली से कर रहे है। घर पर भतीजी सविता रहती है। 25 अप्रैल को छिबरामऊ कन्नौज में भतीजे हेम सिंह की शादी समारोह में सपरिवार छिबरामऊ गया था जिससे घर सुना था। 

शुक्रवार रात दस बजे फिरोजाबाद में अपर संख्या अधिकारी अरविंद सिंह राजपूत ने फोन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया की घर में रखा पांच लाख रुपए कैश आवास विकास परिषद में खरीदे प्लाट बनवाने के लिए बैंक से लोन कराया था।                             

कालोनी में हर समय पहरा फिर भी चोरी                                           

गौरतलब पहलू यह है कि इस सरकारी कालोनी में अफसरों के रहने से हर समय पुलिस का पहरा रहता है। दूसरी ओर कालोनी चारों ओर से सुरक्षित है, इसके बावजूद करीब 45 लाख रुपए के माल की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: कुष्मांडा देवी मंदिर में बने कुएं में गिरी महिला...मौत, परिजन बोले- डिप्रेशन की शिकार थी

 

ताजा समाचार

बरेली: बीजेपी को वोट देना पड़ा भारी, अपने ही बने जान के दुश्मन...आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कासगंज: कस्बा अमांपुर में पॉलीथिन के विरुद्ध नगर पंचायत ने चलाया अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कम्प
हल्द्वानी: छुट्टी पर घर आया था जवान, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी
बाराबंकी: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षिका ने छात्रा से लगवाईं 800 उठक-बैठक, छड़ी से पीटा, पैरों में आई सूजन, डीएम से शिकायत
रुद्रपुर: हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने को बनाई तीन टीमें
अमेठी: घटी हिंदुओं की अबादी तो स्मृति ईरानी ने इसके लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानें क्या कहा...