मैनपुरी में तिहरे हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को सजा ए मौत

मैनपुरी में तिहरे हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को सजा ए मौत

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश मे मैनपुरी की एक अदालत ने माता पिता और सौतेले भाई के हत्यारे और इस जघन्य वारदात में शामिल दो रिश्तेदारों को फांसी की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के जलालपुर में नौ अक्टूबर 2012 को मनीष नामक व्यक्ति ने अपने पिता और सौतेली मां की गोली …

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश मे मैनपुरी की एक अदालत ने माता पिता और सौतेले भाई के हत्यारे और इस जघन्य वारदात में शामिल दो रिश्तेदारों को फांसी की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के जलालपुर में नौ अक्टूबर 2012 को मनीष नामक व्यक्ति ने अपने पिता और सौतेली मां की गोली मार कर हत्या कर दी थी जबकि सौतेले भाई का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

इस हत्याकांड में मनीष ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद ली थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश तरन्नुम खान ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद साक्ष्यों के आधार पर तीनो अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनायी है। तीन मुलजिम मैनपुरी जेल में निरूद्ध हैं।

यह भी पढ़ें:-लंबे समय तक यूपी की सेवा करेगी भाजपा : राधा मोहन सिंह