राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह बेहद गर्म रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के लोगों को इस हफ्ते में लू से राहत …

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह बेहद गर्म रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के लोगों को इस हफ्ते में लू से राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में बृहस्पतिवार को लू चलने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गयी।

यह भी पढ़ें-सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का लॉरेंस बिश्नोई निकला मास्टरमाइंड, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा