अयोध्या में प्रज्ज्वलित दीप देश के विकास का करते हैं प्रतिनिधित्व: सीएम

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव की रात अयोध्या में रुकने के बाद सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम सरयू होटल में शासन, मंडल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इसके बाद हनुमान गढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन किया। कारसेवकपुरम में संत समाज के साथ दीपावली की बधाई व सम्मान …
अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव की रात अयोध्या में रुकने के बाद सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम सरयू होटल में शासन, मंडल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इसके बाद हनुमान गढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन किया। कारसेवकपुरम में संत समाज के साथ दीपावली की बधाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संचालन श्री राम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चम्पत राय द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री का छठवे दीपोत्सव के आयोजन में सान्निध्य प्राप्त हुआ है। असंख्य दीपक जो अयोध्या में प्रज्जवलित हुये थे यह अयोध्या उत्तर प्रदेश देश के विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस अवसर पर डॉ.अशोक सिंघल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं यहां से गोरखपुर जा रहा हूं वहां आदिवासियों, कमजोर वर्ग के लोगों, मुसहर जातियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लूंगा। राजेन्द्र सिंह पंकज, सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह, प्रान्त प्रचारक कौशल, सह प्रान्त मनोज, नगर संचालक जयराम दास, छोटी छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, बल्लभाकुंज के राज कुमार दास, हनुमानगढ़ी के बलराम दास, जगतगुरु रामदिनेशाचार्य, जगतगुरु वासुदेवाचार्य, श्रीधरा चार्य, विद्या भाष्कर, अवधेश दास, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।