सपा ने कयासों को दिया विराम, मैनपुरी की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश!

लखनऊ। यूपी का चुनाव इस बार रोचक है, रोमांचक है। पहली बार यूपी चुनाव में जनता को इतना आनंद आ रहा है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट सपा की परंपरागत …

लखनऊ। यूपी का चुनाव इस बार रोचक है, रोमांचक है। पहली बार यूपी चुनाव में जनता को इतना आनंद आ रहा है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट सपा की परंपरागत सीट मानी जाती है।

सपा ने कयासों पर लगाया विराम, आधिकारिक घोषणा बाकी…

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्रमश: गोरखपुर की सदर और प्रयागराज की सिराथु सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सभी की निगाहें सपा प्रमुख की तरफ चली गई थीं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा ने सारे कयासों पर पानी फेर दिया है।

गौरतलब है कि मैनपुरी की करहल सीट समाजवादी पार्टी की पुरानी और पुख्ता सीट है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी पिछले तीस साल से चुनाव नहीं हारी है। 2017 में मोदी और योगी की लहर के बावजूद सपा यहां से चुनाव नहीं हारी थी और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सोबरन सिंह को कुल 50 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि पार्टी ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है।

विदित हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इसी सीट के जैन इंटर कालेज से पढ़े थे। वो यहां पर बाद में शिक्षक भी रहे। करहल सीट से सपा संरक्षक का गांव मात्र पांच किलोमीटर दूर है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी का सात बार कब्जा रहा है।

ये भी पढ़ें: रुद्रपुर: तीन देशों की मुद्रा के साथ 8.38 लाख रुपये बरामद, सीज की रकम

ताजा समाचार

Trump Tariff on China : डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन ने अन्य देशों से साधा संपर्क 
मालगाड़ी के आगे कूदकर महिला और उसकी दो संतानों ने की आत्महत्या 
Kanpur: ई रिक्शा-ई ऑटो के रूट 21 अप्रैल से होंगे तय, रूट के हिसाब से ई रिक्शों के रंग किए जाएंगे आवंटित
तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी जीत, पाकिस्तान में छिपे अन्य साजिशकर्ताओं को भी मिले सजा
माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के सामने शांति वार्ता का रखा प्रस्ताव, कहा- पुलिस को हम दुश्मन नहीं जनता का रक्षक मानते हैं
Kanpur: फार्मा पार्क में कौशल विकास और शोध में मदद करेगा IIT बीएचयू, उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने किया MOU