एकनाथ शिंदे के बेटे के कार्यालय पर हमले के सिलसिले में शिवसेना के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

एकनाथ शिंदे के बेटे के कार्यालय पर हमले के सिलसिले में शिवसेना के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

ठाणे। शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को कल्याण से लोकसभा सांसद और बागी विधायक एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के कार्यालय पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आठ से 10 लोगों की भीड़ ने शनिवार को सांसद के उल्हासनगर स्थित …

ठाणे। शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को कल्याण से लोकसभा सांसद और बागी विधायक एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के कार्यालय पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आठ से 10 लोगों की भीड़ ने शनिवार को सांसद के उल्हासनगर स्थित कार्यालय पर हमला कर दिया था।

उल्हासनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना के ‘‘शाखा प्रमुखों’’ सुरेश पाटिल, नितिन बोथ, उमेश पवार, संतोष कानसे और लतेश पाटिल तथा पार्टी की युवा इकाई युवा सेना के पदाधिकारी बाला बागुरे को भारतीय दंड संहिता, महाराष्ट्र पुलिस कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े –कल वृंदावन का दौरा करेंगे राष्ट्रपति