सीतापुर: परंपरागत ढंग से मनाई गई गांधी व शास्त्री जी की जयंती, हुए विभिन्न कार्यक्रम

सीतापुर: परंपरागत ढंग से मनाई गई गांधी व शास्त्री जी की जयंती, हुए विभिन्न कार्यक्रम

सीतापुर। शनिवार को पूरे जिले में गांधी एवं शास्त्री जयन्ती समारोह परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-मूल्यों व आदर्शों पर आधारित धर्म, जाति रंग आदि भेदभावों को मिटाकर निर्बल वर्ग के कल्याण संबंधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता तथा प्रगति के मार्ग पर अबाध गति से अग्रसर होने …

सीतापुर। शनिवार को पूरे जिले में गांधी एवं शास्त्री जयन्ती समारोह परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-मूल्यों व आदर्शों पर आधारित धर्म, जाति रंग आदि भेदभावों को मिटाकर निर्बल वर्ग के कल्याण संबंधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता तथा प्रगति के मार्ग पर अबाध गति से अग्रसर होने का सभी ने संकल्प लिया। गांधी व शास्त्री जयंती के मौके पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डीएम विशाल भारद्वाज ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया। इसके बाद एडीएम राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार आदि ने गांधी व शात्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया।

इस मौके पर डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण लाल शर्मा को सम्मानिक करके धन्यवाद देते हुये गांधी के दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता के संघर्षों एवं योगदान को याद करते हुये सराहना भी की। इस मौके पर डीएम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुये उनके सादगी, नैतिकता एवं सुचितापूर्ण जीवन को याद करते हुये कहा कि आजादी से पूर्व जहां शास्त्री जी ने गांधीवादी तरीके से स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं आजादी के बाद अपने प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान तात्कालिक विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस और अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया।

उनके ‘‘जय जवान, जय किसान‘‘ के नारे ने युद्ध लड़ रहे जवानों (1965 का युद्ध) एवं अकाल की स्थिति में किसानों को देश हित के लिए साहस एवं संघर्ष के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा जिलेभर में सरकारी अर्ध सरकारी संस्थानों पर तिरंगा फहरा कर गांधी व शास्त्री जयंती को परंपरागत ढंग से मनाया। जिले के लहरपुर, सिधौली, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, रेउसा, तंबौर, कमलापुर, बिसवां, मछरेहटा, महोली, मिश्रिख, इमलिया सुलतानपुर, हरगांव, खैराबाद आदि क्षेत्रों में भी दो अक्टूबर के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

एसपी व सीएमओ ने भी फहरया तिरंगा

सीतापुर। शनिवार को महात्मा गांधी व शास्त्रीजयंती पर सीएमओ डाक्टर मधु गैरोला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन में ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रगान गाते हुए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर पीके सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र शाही, डॉक्टर केबी गौतम समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए महान विभूतियों को नमन किए। इसी तरह एसपी आरपी सिंह ने भी पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इस मौके पर परेड का आयोजन किया गया। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को उपहार भेंट किये गये।

पीएसी वाहिनीयों में भी मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिन के मौके पर जिले की पीएसी वाहिनीयों, पीएमटी, एटीसी, पीटीसी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा फहरा कर इन संस्थानों में महानायकों गांधी व शास्त्री को याद किया गया। इस मौके पर 11वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट अखिलेश कुमार चौरसिया ने तिरंगा फहरा कर राष्ट्रपिता महात्मागांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्र्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमांडेंट के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र में एसपी एमवीओ आलोक श्रीवास्तव ने भी तरंगा फहरा कर महान आत्माओं को याद किया। 27वीं व द्वितीय वाहिनी पीएसी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एचआर इंटर कॉलेज में याद किए गए देश के महापुरुष

दो अक्टूबर 2021 को शहर के श्यामनाथ रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एचआर इंटर कॉलेज पीतपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कि गए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद जुबैर अंसारी ने झंडारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं का अनावरण व माल्यार्पण किया। इस मौके पर मनमोहक रामधुन व भजनों का भी आयोजन किया गया। कालेज की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में जानकारियां दीं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सगीर हुसैन, सिराजुल हसन, मोहम्मद आदिल, अंजना वर्मा, आरफी बानो व अन्य अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया फल वितरण

सीतापुर। दो अक्टूबर को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समीर अहसन रिजवी ने युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र आशीष कश्यप की मौजूदगी में सदर अस्पताल में फल वितरण किया। इसके अलावा प्रकोष्ठ  के पदाधिकारियों ने शहर के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में अजय वासवानी, श्रीप्रकाश, अशोक राठौर, तीरथ सिंह, महबूब रजा, जुनेद आलम, मोहम्मद जीशान, मुदस्सिर, सैयद माहिर हुसैन, मोहम्मद असद आदि मौजूद रहे।