शर्मनाक: बिन ब्याही किशोरी मां बनने को विवश, लगाई न्याय की गुहार, जानें पूरा मामला

शर्मनाक: बिन ब्याही किशोरी मां बनने को विवश, लगाई न्याय की गुहार, जानें पूरा मामला

इटावा। यूपी के इटावा जिले से एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बिन ब्याही 14 वर्षीय किशोरी मां बनने को मजबूर है। मामला जिले के जसवंतनगर हैं जहां सात माह पहले एक शख्स ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उस युवक ने उसे धमकी दी कि अगर …

इटावा। यूपी के इटावा जिले से एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बिन ब्याही 14 वर्षीय किशोरी मां बनने को मजबूर है। मामला जिले के जसवंतनगर हैं जहां सात माह पहले एक शख्स ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उस युवक ने उसे धमकी दी कि अगर किसी के सामने उसने मुंह खोला तो वह उसके मां-बाप को जान से मार देगा। डर के चलते किशोरी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की वारदात सबसे छुपाए रखी। जिसके चलते पीड़ित किशोरी अब 7 माह की गर्भवती है।

वहीं डॉक्टरों ने नाबालिग किशोरी का गर्भपात करने से साफ मना कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद बच्ची के परिजनों ने बीते 27 सितंबर को जिले जसवंतनगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। किशोरी व उसके परिजन आरोपी को सजा दिलाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे है। वहीं मामले को लेकर इटावा के एसपी सिटी कपिल देव ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 161,164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज करवा दिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। 164 के बयान का अवलोकन करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जिले जसवंतनगर थाने में दर्ज मामले के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी के साथ सात माह पूर्व शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी उसी गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उस किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। उसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी को धमकी दी कि उसके अगर किसी से आपबीती बताई तो वह उसके माता पिता जान से मार देगा। नाबालिग ने डर के मारे इस वारदात की चर्चा किसी से नहीं की। घटना के काफी दिन बाद जब उसे शारीरिक परेशानी होने लगी तो उसने अपनी चाची से पूरे मामले को शेयर किया। तब चाची ने परिवार के बाकी सदस्यों को इस बारे में बताया।

ताजा समाचार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट, वित्त मंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे साथ 
प्रयागराज: DIOS समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
IPL 2024 : आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स का सामना खराब फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस से 
छत्तीसगढ़: चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत 
Thomas Cup : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर, पीवी सिंधु भी छाप छोड़ने को तैयार
लखीमपुर खीरी: एसपी ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं