शाहजहांपुर: सनातन परंपरा की याद दिलाते हैं हिंदू त्योहार- राजाराम मिश्र

शाहजहांपुर: सनातन परंपरा की याद दिलाते हैं हिंदू त्योहार- राजाराम मिश्र

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. राजाराम मिश्र ने कहा है कि हिंदू त्योहार सनातन परंपरा की याद दिलाते हैं। दिवाली पर्व धन, धान्य और वैभव का प्रतीक पर्व है। बुराई पर अच्छाई की विजय होने के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या लौटे तो आम जनमानस ने खुशी मनाई थी। उसी की …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. राजाराम मिश्र ने कहा है कि हिंदू त्योहार सनातन परंपरा की याद दिलाते हैं। दिवाली पर्व धन, धान्य और वैभव का प्रतीक पर्व है। बुराई पर अच्छाई की विजय होने के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या लौटे तो आम जनमानस ने खुशी मनाई थी। उसी की याद में आज भी दिवाली मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दिवाली पर रंग बिरंगी रोशनी से चमका शहर, हर ओर बिखरा प्रकाश

ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने कहा कि दिवाली यानी पंच महोत्सव है। दिवाली पर घरों, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई से लेकर दिलों का बैर भी खत्म हो जाता है। इस दिन हमें अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर समाज में मिलजुलकर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

पश्चात उन्होंने सभी पत्रकारों और जनपदवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संरक्षक डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, प्रदेश महामंत्री हरिशरण बाजपेई और प्रदेश महामंत्री अवधेश दीक्षित भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बर्तन गिरकर पिचक जाने पर विवाद, नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान