जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था उसमें गुंडे होते थे: केशव प्रसाद

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मिर्जापुर में विपक्ष को आड़े हाथ लिया

जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था उसमें गुंडे होते थे: केशव प्रसाद

शाहजहांपुर/ मिर्जापुर,अमृत विचार: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर की धरती से सपा पर निशाना साधा। कहा सपा सरकार में खाली प्लाट हमारा है का नारा था। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था, उसमें गुंडे होते थे। उन्होंने कहा कि धारा 370 और राम मंदिर तो सिर्फ ट्रेलर है। पूरी पिक्चर 400 पार के बाद जनता को दिखेगी। उन्होंने सपा को समाप्तवादी पार्टी कहते हुए भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। देश को विकसित बनाने के मोदी के संकल्प को पूरा कराने का बचन मांगा।


कस्बे के शिवमंगल सिंह डिग्री कालेज में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाषण की शुरूआत भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर के लिए हाथ उठाकर वोट देने की अपील के साथ की। मौर्य बिरादरी को साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में उन्हें गालियां दीं, उनके पिता का अपमान किया था। उसका बदला सपा का सफाया करके लेना है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में बिजली आती नहीं थी और अब बिजली जाती नहीं है।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में उनका नारा था कि खाली प्लाट हमारा है। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था, उसमे गुंडे होते थे। उन्होंने शाहजहांपुर से रिश्ता बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में यहां की जनता सभी सीटें भाजपा की झोली में डाली थीं। शाहजहांपुर का सिर हमेशा ऊंचा रखा जाएगा। नीरज मौर्य का भी जिक्र करते हुए कहा कि पांच साल सत्ता की मलाई खाकर सपा में चले गए, लेकिन यहां की जनता ने इसका उन्हें चुनाव हराकर जबाब दिया। 

उन्होंने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी और हरियाणा में नायब सिंह सैनी को कमान देकर भाजपा ने अपने वर्ग को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा देश के सबसे बड़े प्रदेश के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दोबारा पार्टी की ओर से उन्हें सौंपी गई है, लेकिन वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

धारा 370 व राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है। पूरी पिक्चर 400 पार होने के बाद देखना। 2047 तक भारत को तीसरी विश्व की अर्थव्यवस्था बनाने के मोदी के संकल्प को पूरा करने और दुनिया भारत का तिरंगा लहराने के लिए मोदी को मजबूत करने की अपील की। विरोधी लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा यह प्रचार कर रहे हैं, लेकिन मोदी ने लोकतंत्र के मंदिर में माथा टेककर ही देश की कमान संभाली थी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कट्टा और बम बनाते हैं, हम विकास कराते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में हैं। इन्हें आक्सीजन देने की जरूरत नहीं है।

सपा को सांपनाथ, बसपा को नागनाथ बताया
उन्होंने सपा को सांपनाथ, बसपा को नागनाथ और कांग्रेस को कालिया नाग बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद एक देश, एक वोटर लिस्ट पर काम होगा। साथ ही समान नागरिक आचार संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि 100 में 80 हमारा, 20 में बंटबारा और बंटबारे में भी हमारे की बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए जोश भरा।

चुनाव जीतने के बाद बुलाने पर मिर्जापुर आने का वादा किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को लखनऊ आमंत्रित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा संयोजक रमाकांत मिश्रा व अनिल गुप्ता ने किया। सभा को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ममता यादव, सलोना कुशवाहा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, हरिप्रकाश वर्मा, सुधीर गुप्ता, अर्चना वर्मा, लता सिंह, केसी मिश्रा, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राजेश कश्यप, बागीश राठौड़ आदि ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फार्मासिस्ट के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

ताजा समाचार

Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप
पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला
गोंडा और कैसरगंज में मतदान कल, 37.47 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Kanpur: बड़ौदा यूपी बैंक में लगी आग, कागजात व सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा: CM केजरीवाल
छत्तीसगढ़: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत