सम्भल: बीजेपी किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली में विपक्ष पर हमला

सम्भल, अमृत विचार। सम्भल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली पावंसा से बहजोई तक निकाली गई। रैली में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा किसान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सेहरावत रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों के हित का काम किया है। कार्यक्रम …
सम्भल, अमृत विचार। सम्भल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली पावंसा से बहजोई तक निकाली गई। रैली में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा किसान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सेहरावत रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों के हित का काम किया है।
कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि पहले की सरकारों ने जानबूझकर कर सम्भल जिले के ब्लॉकों को डार्क जोन बना कर किसानो को ट्यूबवेल के पानी से बंचित रखा। मगर योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में डार्क जोन से मुक्त कर प्रदेश के किसानों को सस्ता पानी उपलब्ध कराया।
इस पर जिलाध्यक्ष ओमबीर खडगवंशी ने इस बार भी भाजपा को जिताने की बात कही। इस मौके पर किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव, देवेन्द्र यादव, आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-