रायबरेली: दूध विक्रेता को टक्कर मारकर कार सवारों ने बरसाई गोलियां, हालत नाजुक

रायबरेली: दूध विक्रेता को टक्कर मारकर कार सवारों ने बरसाई गोलियां, हालत नाजुक

रायबरेली। सड़क पर एक दूध विक्रेता की बाइक को टक्कर मारकर गिरा देने के बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई। गोलियों को तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा गया है। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह दुस्साहसिक घटना …

रायबरेली। सड़क पर एक दूध विक्रेता की बाइक को टक्कर मारकर गिरा देने के बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई। गोलियों को तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा गया है। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

यह दुस्साहसिक घटना शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के कोड़रस गांव के पास हुई है। क्षेत्र के गांव लंबरदार का पुरवा निवासी संतोष यादव गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से अपने एक साथी के साथ दूध बेचने रायबरेली शहर आ रहे थे। रास्ते में कोड़रस गांव के पास एक सिल्वर रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए।

उसके बाद कार सवार पांच लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद जनलावर तेजी के साथ मौके से भाग गए। दिन दहाड़े सड़क पर फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घायल को उठाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूध विक्रेता को तीन गोली उसके हाथ में लगी है, जबकि दो गोली उसके पैर में लगी है। हमलावरों में से दो लोगों को घायल ने पहचान लिया है। जो उसी के गांव के बताए जा रहे हैं।

जमीनी विवाद में हुआ हमला

सड़क पर दूध विक्रेता को गोली मारे जाने के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घायल का गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिससे संबंधित बाद में न्यायालय में लंबित है। जिन लोगों से इसका विवाद चल रहा है, उन्ही में से दो लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उस पर हमला किया है।

जिनकी पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका बयान पुलिस ने दर्ज किया है। मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए मिल एरिया पुलिस को एसपी ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें-गोरखपुर: छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प, एक ने बरसाई गोलियां, दो घायल