राष्ट्रपति चुनाव 2022: पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने किया मतदान, मुर्मू या सिन्हा में कौन मारेगा बाजी?

राष्ट्रपति चुनाव 2022: पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने किया मतदान, मुर्मू या सिन्हा में कौन मारेगा बाजी?

लखनऊ। देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। उम्मीदवार के तौर पर NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू है, जिनकी टक्कर यशवंत सिन्हा से हैं। इस चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को आएगा। जिसमें पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? आज सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए …

लखनऊ। देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। उम्मीदवार के तौर पर NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू है, जिनकी टक्कर यशवंत सिन्हा से हैं। इस चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को आएगा। जिसमें पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा?

आज सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। यह 5 बजे तक चलेगी। देश के राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में वोटिंग चल रही है। इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मतदान कर रहे हैं। संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग हो रही है।

पीएम मोदी के बाद अब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान करके अपना फैसला बता दिया है।

पढ़ें-वाराणसी: सावन के पहले सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, भक्तों की उमड़ी भीड़