मुरादाबाद : भाजपाइयों को शाह के पहुंचने का इंतजार…देखिए रैली की तस्वीरें

मुरादाबाद : भाजपाइयों को शाह के पहुंचने का इंतजार…देखिए रैली की तस्वीरें

मुरादाबाद अमृत विचार। जन विश्वास सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुरादाबाद जोरदार स्वागत करने के लिए तैयार है। लेकिन रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निर्धारित समय से थोड़ा देरी से पहुंचेंगे। सुबह से डटे भाजपाइयों को शाह के पहुंचने का इंतजार है। सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार सेकेंड के …

मुरादाबाद अमृत विचार। जन विश्वास सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुरादाबाद जोरदार स्वागत करने के लिए तैयार है। लेकिन रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निर्धारित समय से थोड़ा देरी से पहुंचेंगे। सुबह से डटे भाजपाइयों को शाह के पहुंचने का इंतजार है। सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार सेकेंड के मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा भी यहां पहुंच चुकी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर बार बार भाजपा के चुनावी गीत बजाने की मांग होती रही। भाजपा नेताओं के भाषण के बीच कार्यक्रता बार-बार गाना बजवा कर उसकी धुन पर झूमते नजर आए। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, ‘यूपी में फिर से भगवा लहरायेंगे…., आएंगे तो योगी ही आएंगे तो योगी ही…आदि भोजपुरी गीतों पर कार्यकर्ता झूमते रहे।

 

जिले की अलग- अलग विधानसभा सीटों से टिकट के दावेदार रैली में जोश दिखा रहे हैं। रैली स्थल पर टिकट के दावेदारों के समर्थक डटे हैं। ये भाजपा और अमित शाह की जिंदाबाद से ज्यादा अपने नेता की जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। पूरा रूट टिकट के दावेदारो के होर्डिंग बैनरों से अटा पड़ा है।

वहीं महिलाओं में भी काफी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। वे इस तस्वीर में डीजे पर झूमती नजर आ रही हैं।

बुद्धि विहार फेस 2 को सर्किट हाउस के पास से जाने वाले रास्ते काे पुलिस ने बंद कर दिया है। दूसरी तरफ गोल चक्कर से आगे वाहन नहीं जाने दिए जा रहे हैं। इसकी वजह से इस इलाके में रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों को काफी घूमकर पैदल ही अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान बुद्धि विहार में पुलिस का कड़ा पहरा है। जनसभा स्थल के आसपास पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी और तीन कंपनी पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल में जाने दिया जा रहा है।

 

 

 

ताजा समाचार

गुजरात: अधिवेशन से पूर्व संगठन, चुनाव की तैयारियों समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेगी कांग्रेस कार्य समिति
लखनऊ: शादी से मना किया तो LDA के नायब तहसीलदार से वसूले आठ लाख, गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: बहन की सगाई के दिन भाई ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों में कोहराम, जानें वजह
मां मुझे माफ करना, मैं अब किसी लायक नहीं बचा... शेयर मार्केट में डूबा रकम, तो सिंचाई विभाग के बाबू ने की खुदकुशी
पंजाब: जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला, जांच में जुटी पुलिस
08 अप्रैल का इतिहास: आज ही के दिन हुई थी आजादी की लौ जलाने वाले मंगल पांडे को फांसी