Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, मिलेगा बोनस

नई दिल्ली। दिवाली पर मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया …
नई दिल्ली। दिवाली पर मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मल्टी पर्पज कॉपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन के लिए आसानी से करने और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए भी फैसला हुआ है। पीएम डिवाइन योजना को भी मंजूरी दी है। 6600 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। ये पूरी तरह से सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम है।
ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास और बग्गा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, Court ने रद्द की FIR
अनुराग ठाकुर ने कहा कि रेल विभाग के 11,27,000 कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपए होगी।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का वन टाइम ग्रांट दिया गया है ताकि आम लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ न पड़े।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना को मंजूरी दी है। 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग के शेष 4 वर्षों के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है।
केंद्र ने 22 हजार करोड़ का किया ऐलान
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि लोगों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की महंगाई का असर नए पड़े इसके लिए 22 हजार करोड़ का ग्रांट भारतीय गैस कंपनियों को दिया गया है। गुजरात का दीनदयाल पोर्ट में पीपीपी मॉडल पर कंटेनर टर्मिनल बनाने और मल्टी पर्पज कारगो बनाने का निर्णय लिया गया।
ये भी पढ़ें- अमित शाह के बयान पर भड़के CM नीतीश, बोले- ‘उनका राजनीतिक करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ’