कुमार विश्वास और बग्गा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, Court ने रद्द की FIR

कुमार विश्वास और बग्गा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, Court ने रद्द की FIR

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कवि कुमार विश्वास और बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। Court के इस फैसले के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी। इन दोनों नेताओं के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर …

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कवि कुमार विश्वास और बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। Court के इस फैसले के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी। इन दोनों नेताओं के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- इस बार भारतीय रेलवे ने भर-भरकर पैसा कमाया, यात्री सेवाओं से आय 92% बढ़ी

कुमार विश्वास ने लिखा है कि सरकार बनते ही,मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नज़रों से बचाए।

अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द होने के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया कि पंजाब हाई कोर्ट का अरविंद के मुंह पर करारा थप्पड़। मेरे ख़िलाफ़ की गई FIR को ग़लत बताते हुए FIR को रद्द किया गया।

क्यों दर्ज हुई थी एफआईआर?
बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह ने इस साल एक अप्रैल को मोहाली में धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में एक केस दर्ज कराया था। दरअसल बग्गा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था। उन्होंने केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था।

वहीं कवि कुमार विश्वास पर रोपड़ में केस दर्ज कराया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया है। शिकायत दर्ज कराने वाले का कहना था कि कुमार विश्वास के इस बयान से आम आमदी पार्टी की छवि खराब हुई है। उसका कहना था कि इसकी वजह से जब वह प्रचार करने गए तो उन्हें खालिस्तान समर्थक कहा गया। मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस कवि के गाजियाबाद स्थित कुमार विस्वास के घर भी गई थी। पुलिस ने जांच में शामिल होने को भी कहा था। इसके खिलाफ कुमार विश्वास हाईकोर्ट चले गए थे।

बग्गा की गिरफ्तारी पर हाई वोल्टेज ड्रामा
बग्गा पर मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस उनको गिरफ्तार करने दिल्ली आई थी। पंजाब पुलिस जब पहली बार बग्गा के घर आई तो उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी को रोकने की हरसंभव कोशिश दिल्ली पुलिस ने की थी। लेकिन पंजाब पुलिस उन्हें लेकर रवाना हो गई थी।

दिल्ली पुलिस की अपील पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें कुरुक्षेत्र में बचा लिया था। दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस दिल्ली लेकर आई थी। इस गिरफ्तारी के विरोध में बग्गा के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें पंजाब पुलिस को आरोपी बनाया गया था। बग्गा ने बाद में हाईकोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने बग्गा के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न करने का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें- अमित शाह के बयान पर भड़के CM नीतीश, बोले- ‘उनका राजनीतिक करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ’

ताजा समाचार

केशव मौर्य ने अखिलेश पर किया पलटवार, कहा- यह चोर की दाढ़ी में तिनका लगता है
Chandu Champion Trailer : कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर रिलीज, हाथों में बंदूक लिए फायरिंग करते नजर आए अभिनेता
दिल्ली: AAP का प्रदर्शन आज, BJP मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा...ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
रामपुर : बंगला आजाद खां पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची भगदड़
चौथी बार संसद में विश्वास मत हासिल करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल, जानिए क्या बोले?
Amethi Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के मतदान में स्मृति और केएल शर्मा को देनी होगी अग्नि परीक्षा