मेरठ : कॉमनवेल्थ ग्रेम्स से मायूस होकर लौटेंगी सीमा पूनिया…जानें वजह

मेरठ : कॉमनवेल्थ ग्रेम्स से मायूस होकर लौटेंगी सीमा पूनिया…जानें वजह

मेरठ। जिले की बहू सीमा पूनिया इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक को हासिल करने में चूक गईं। इस बार सीमा को कॉमनवेल्थ गेम्स से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बता दें कि, बुधवार को बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए डिस्कस थ्रो के मुकाबलों में सीमा बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकीं और पदक …

मेरठ। जिले की बहू सीमा पूनिया इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक को हासिल करने में चूक गईं। इस बार सीमा को कॉमनवेल्थ गेम्स से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बता दें कि, बुधवार को बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए डिस्कस थ्रो के मुकाबलों में सीमा बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकीं और पदक उनके हाथ छूट गया। सीमा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55.92 मीटर रहा।

बता दें कि नाइजीरिया की चियोमा ओनयेकवेयर ने 61.70 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक को हासिल किया था। वही इंग्लैंड की जेड लैली सिल्वर जीता। जबकि नाइजीरिया की ही ओबियागेरी अमाइची में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस मुकाबले में सीमा पांचवें स्थान पर रहीं।

आपको बता दें कि पहली बार सीमा पूनिया कॉमनवेल्थ गेम्स से खाली हाथ लौटेंगी। वह इन खेलों में पदक हासिल नहीं कर सकी। इससे पहले सीमा ने मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स 2006, ग्लास्गो 2014 और गोल्ड कोस्ट 2018 में रजत पदक जीता था और दिल्ली में 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में सीमा ने कांस्य पदक हासिल कर मेरठ शहर का पचरम बुंलद किया था।

बता दें कि सीमा का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ था। उनके भाई आनंदपाल सिंह कुश्ती, अमितपाल सिंह हॉकी खिलाड़ी हैं। शुरूआती दौर से परिवार में खेलों का माहौल था। पिछले पांच सालों से उनका पति अंकुश पूनिया से विवाद चल रहा था। पिछले मई में सीमा अपने पति से अलग हुई थीं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपने नाम के आगे से पूनिया हटाकर अंतिल जोड़ लिया था। पति अंकुश मेरठ मोदीपुरम में स्पोर्ट्स एकेडमी चलाते हैं।

यह भी पढ़ें:- CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु की निगाहें स्वर्ण पदक जीतने पर, जानिए पेरिस ओलंपिक के बारे में क्या कहा?

ताजा समाचार

Etawah में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया: गौतस्करी के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में एक्सीडेंट होने पर ट्रक छोड़कर भागे आरोपी
कासगंज : सिग्नल वाले महाराज मंदिर के समीप मिला बुजुर्ग का शव, कासगंज-बरेली मार्ग पर हुआ हादसा
नेपाल : काठमांडू में राजशाही समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, दागे आंसू गैस के गोले...कई इलाकों में कर्फ्यू
जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर को केंद्र की मंजूरी, दिल्ली HC से जाएंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट
Chitrakoot: ई-रिक्शा चोरी का आरोपी पुलिस ने दबोचा, शातिर से पांच बाइक हुईं बरामद, एक आरोपी हुआ फरार
Prayagraj News : प्राथमिक विद्यालय के पास युवक की मिली लाश, मुंह से निकल रहा था झाग