मथुरा: अखिलेश को पता है आने वाले चुनावों में सपा का सूपड़ा साफ होगा- ब्रजेश पाठक

मथुरा: अखिलेश को पता है आने वाले चुनावों में सपा का सूपड़ा साफ होगा- ब्रजेश पाठक

मथुरा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी डिरेल्ड हो चुकी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पता है कि आने वाले चुनाव में उनका सूपड़ा साफ होगा। पार्टी पूरी तरह से हाशिये पर है। सपा ने गुंडे बदमाश माफिया तथा असमाजिक तत्वों का जमाबड़ा करके सत्ता का दुरुपयोग किया। थानों में गुंडे माफियाओं का कब्जा हुआ करता था। …

मथुरा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी डिरेल्ड हो चुकी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पता है कि आने वाले चुनाव में उनका सूपड़ा साफ होगा। पार्टी पूरी तरह से हाशिये पर है। सपा ने गुंडे बदमाश माफिया तथा असमाजिक तत्वों का जमाबड़ा करके सत्ता का दुरुपयोग किया। थानों में गुंडे माफियाओं का कब्जा हुआ करता था। यही कारण रहा कि प्रदेश की जनता ने सपा को नकार दिया।
यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को मथुरा जिला अस्पताल में पत्रकारों से वार्ता करके हुए कहीं।

सरकार द्वारा मदरसों की जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहीं कानून का उल्लंघन हो रहा है या असमाजिक एवं देश विरोधी गतिविधि हो रही है तो उसकी जांच आवश्यक है। इससे पूर्व उन्होंने पत्नी के साथ बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। यहां से लौटते समय हाइवे स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। यहां से उनका काफिला सीधे जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में उन्होंने आपातकाल एवं सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। मरीजों के जबाव से डिप्टी सीएम संतुष्ट दिखाई दिए। जिला अस्पताल में निरीक्षण के बाद उनका काफिला राया ब्लाक के गौसना प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां गोदभराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ बल्देव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष मधू शर्मा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश शहजाद को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार