लखनऊ सड़क हादसा: घटना स्थल पर पहुंचे ब्रजेश पाठक, कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंटौजा क्षेत्र में हुये हादसे में जान गवांने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये दिये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंटौजा क्षेत्र में सोमवार को उनाई देवी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंटौजा क्षेत्र में हुये हादसे में जान गवांने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये दिये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंटौजा क्षेत्र में सोमवार को उनाई देवी मंदिर में मुंडन कराने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।

इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत होने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना कैसे और क्यों हुई इस बात की जांच कर शाम तक जिलाधिकारी रिपोर्ट देंगे। जो भी इसके जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायलों को उच्चकोटी का इलाज मुहैया कराया जा रहा है, उन्होंने बताया कि सीएचसी इंटौजा में भर्ती सभी लोगों की हालत सामान्य है। वहीं एक घायल को इलाज के लिए केजीएमयू भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन