लखनऊ: मुलायम सिंह यादव से मिले रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव से मिले रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से गुरुवार को उनके आवास पर विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ (‘Raja Bhaiya’)ने मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि राजा भैया ने कहा, वे केवल मुलायम सिंह को जन्मदिन की …

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से गुरुवार को उनके आवास पर विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ (‘Raja Bhaiya’)ने मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि राजा भैया ने कहा, वे केवल मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए थे। आगामी विधानसभा के जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है।

प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) लगातार छोटे दलों से गठबंधन कर रही है और लगातार अन्य दल जुड़ते भी जा रहे हैं।

पढ़ें: राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, लीक हुई सिक्योरिटी की पूरी जानकारी

ऐसे में प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट (Kunda assembly seat) से विधायक रघुराज प्रताप सिंह की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि वे जनसत्ता दल के प्रमुख हैं, ऐसे में राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी लगातार काफी दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। हाल ही में उनका गठबंधन अपना दल (कमेरावादी) से हुआ है और राष्ट्रीय लोक दल से भी बात लगभग अंतिम दौर पर हैं।

ऐसे में राजा भईया का सपा संरक्षक से मिलना भी इसी तरफ इशारा कर रहा है। फिलहाल मुलाकात कर निकले विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मैं हमेशा मिलकर शुभकामनाएं देता रहा हूं। लेकिन इस बार बाहर था, इसलिए जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने नहीं आ पाया था। विधानसभा चुनाव से जोड़कर इसे न देखा जाए। इसका कोई अलग से निहितार्थ न निकाला जाए।