28 नवंबर को विशाल ट्रैक्टर रैली आयोजित करेगा बीजेपी किसान मोर्चा: सचेन्द्र प्रताप सिंह

28 नवंबर को विशाल ट्रैक्टर रैली आयोजित करेगा बीजेपी किसान मोर्चा: सचेन्द्र प्रताप सिंह

अमेठी। बीजेपी जिला कार्यालय गौरीगंज पर बीजेपी किसान मोर्चा अमेठी की बैठक संपन्न हुई जिसमें 28 नवम्बर को गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान मे होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारी का जायजा लिया गया। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सचेंद्र प्रताप सिंह ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने की …

अमेठी। बीजेपी जिला कार्यालय गौरीगंज पर बीजेपी किसान मोर्चा अमेठी की बैठक संपन्न हुई जिसमें 28 नवम्बर को गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान मे होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारी का जायजा लिया गया। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सचेंद्र प्रताप सिंह ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री एवम स्थानीय सांसद  स्मृति इरानी ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखायेंगी। बैठक को जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा , वरिष्ठ नेता विजय किशोर तिवारी के अलावा प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया और दावा किया कि यह ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी।

इस दौरान जिला प्रवक्ता चंद्रमोली सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां सामने बैठा हुआ कर्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है।बैठक में  कार्य क्रम प्रभारी अनिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी ,नीरज सिंह, सिद्धार्थ पासी ,सोनू सिंह ,शैलेंद्र प्रताप सिंह ,उत्कर्ष शुक्ला, अवधेश मिश्रा ,अरविंद सिंह समेत जिले के तमाम पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव निवासी फूलचंद (50) पत्नी मीनू (45) बेटी सपना (17) और बेटा शिव (13) के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि देर रात किसी समय अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की हत्या कर दी और फरार हो गये।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस