प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव निवासी फूलचंद (50) पत्नी मीनू (45) बेटी सपना (17) और बेटा शिव (13) के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि देर रात किसी समय अज्ञात लोगों …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव निवासी फूलचंद (50) पत्नी मीनू (45) बेटी सपना (17) और बेटा शिव (13) के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि देर रात किसी समय अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की हत्या कर दी और फरार हो गये।

पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों से मिलने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। घर के अन्दर चार लोगों के शव मिले हैं। उनके सिर पर कुल्हाड़ी से किए गए प्रहार के घाव हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के शव बाहर बरामदे में हैं, जबकि लड़की का घर के अन्दर मिला है।

पढ़ें: अमेठी: इन्हौना को नगर पंचायत बनाए जाने की उठी मांग, उपजिलाधिकारी तिलोई को सौंपा गया ज्ञापन

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार फुलचंद ने वर्ष 2019 और 2021 में भूमि विवाद में एसएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उस केस में कोई कार्रवाई नहीं होने का इन्होंने आरोप लगाया था। इसके बारे में जानकारी करते हुए कठोर कार्रवाई करेंगे। त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध लोगों को नाम के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सपा सरकार को फिरोजाबाद में हवाई अड्डा बनाने की मोदी सरकार ने नहीं दी थी मंजूरी: अखिलेश यादव