कानपुर: गहरे कुएं में गिरी वृद्धा, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाई जान

कानपुर: गहरे कुएं में गिरी वृद्धा, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाई जान

कानपुर। साढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार की शाम को गहरे कुएं में गिरी वृद्धा को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाया। यह बचाव अभियान आधे घंटे से अधिक चला। उनको ऊपर लाने के लिए चारपाई का इस्तेमाल किया गया। कुंए से बाहर निकलने के बाद बुजुर्ग महिला ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। भगवान …

कानपुर। साढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार की शाम को गहरे कुएं में गिरी वृद्धा को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाया। यह बचाव अभियान आधे घंटे से अधिक चला। उनको ऊपर लाने के लिए चारपाई का इस्तेमाल किया गया। कुंए से बाहर निकलने के बाद बुजुर्ग महिला ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। भगवान का शुक्रिया अदा किया। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं।

रातेपुर गांव में शुक्रवार की शाम 66 वर्षीय रजनी देवी घर के पास टहल रहीं थी। अचानक वह गांव के पास बने गहरे कुएं में गिर गईं। उनके गिरने पर गांव में चीख पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास शुरू हुए। पुलिस को सूचना दी गई। पीआरवी और एसआई धीरज कुमार मौके पहुंचे। कुएं की गहराई अधिक थी, थोड़ा पानी और कचरा भरा हुआ था। तुरंत ही रस्सी फेंकी गई।

कुछ युवकों ने बांस भी नीचे की ओर लटका दिया, जिससे वह डूबने से बच सकें। उनको ऊपर की ओर लाना चुनौती भरा था। पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं में चारपाई डाली और उन्हें ऊपर की ओर खींच लिया। कुछ लोगों को नीचे उतरना भी पड़ा। एसओ जगदीश पांडेय ने बताया कि टीम वर्क की वजह से किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है। वृद्धा पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पुलिस ने शहर के एक मसाज सेंटर पर मारा छापा, मचा हड़कंप