अयोध्या: पुलिस ने शहर के एक मसाज सेंटर पर मारा छापा, मचा हड़कंप

अयोध्या: पुलिस ने शहर के एक मसाज सेंटर पर मारा छापा, मचा हड़कंप

अयोध्या। शहर में मसाज सेंटर/पार्लर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के इस छापे को लेकर सेंटर पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी फोर्स देख सकते में आ गए और तरह तरह की चर्चा करने लगे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी अपने होंठ सी …

अयोध्या। शहर में मसाज सेंटर/पार्लर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के इस छापे को लेकर सेंटर पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी फोर्स देख सकते में आ गए और तरह तरह की चर्चा करने लगे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी अपने होंठ सी रखे हैं। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने छापे की पुष्टि तो की लेकिन ब्योरे से इंकार किया। उन्होंने बताया कि अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार रिकाबगंज स्थित एक नामी मसाज सेंटर/पार्लर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर सेंटर पर पहुंची पुलिस ने महिला और पुरुष सिपाहियों के साथ छापे की कार्रवाई की। सूत्रों की मानें तो तो छापे के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। बताया जा रहा है कि एक महिला और पुरुष से पूछताछ भी की गई है। दोनों पुलिस हिरासत में बताए जा रहे हैं।

मसाज सेंटर पर छापे की सूचना पूरे शहर में फैल गई। लोग इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। हालांकि कोतवाल नगर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह जरूर कहा कि छापा मारा गया था। उन्होंने कहा कि मसाज सेंटर शहर के किस क्षेत्र में है इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है। फिलहाल छापे को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें:-देहरादून: बाबा केदार के दर्शन के बाद बॉडी मसाज मशीन उतार रही लोगों की थकान