होटल लेवाना अग्निकांड : हादसे के दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, जानें पूरा घटनाक्रम

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में सोमवार की सुबह भयावह आग लग गई। इस हादसे में कई लोग झुलस गए। राहत कार्य में फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां जुट गई हैं। खिड़की तोड़कर होटल में फंसे लोगों को निकाला गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आंशका …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में सोमवार की सुबह भयावह आग लग गई। इस हादसे में कई लोग झुलस गए। राहत कार्य में फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां जुट गई हैं। खिड़की तोड़कर होटल में फंसे लोगों को निकाला गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

आंशका जताई जा रही है कि होटल में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि होटल में आग कैसे लगी है। होटल की खिड़कियां लगे कांच को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस होटल के बाहर पार्क की गई है। आइए हम आपको बताते हैं यह हादसा किस वक्त हुआ।

  • सुबह 07:30 बजे हजरतगंज थानाक्षेत्र के सिकंदराबाग स्थित होटल लेवाना भयावह आग लगी
  • आधे घंटे बाद 08:00 बजे आग विकराल हो गई, इसके बाद कर्मचारियों की इसकी जानकारी हुई
  • सुबह 08:30 बजे होटल कर्मचारियों ने फायर स्टेशन पर आग लगने की सूचना दी
  • सुबह 09:00 बजे होटल में ठहरे लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया
  • सुबह 09:30 बजे घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया

  • सुबह 09:30 बजे फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई
  • सुबह 10:00 बजे इस हादसे में लोगों की मौत की पुष्टि हुई
  • सुबह 10:40 बजे सीएम योगी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक घायलों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे

  • सुबह 11:00 बजे डिप्टी सीएम ने हादसे को लेकर उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश, मंडल आयुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर को सौंपी गई जांच
  • सुबह 11:20 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लिवाना होटल पहुंचे
  • सुबह 11:38 बजे एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से जुटी फाइलें की तलब
  • दोपहर 12:03 बजे दो लोगों की मौत की हुई पुष्टि
  • दोपहर 12: 30 बजे तक सिविल अस्पताल में 18 लोगों को कराया गया भर्ती

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: लेवाना होटल में लगी भीषण आग, 4 की मौत…कई लोग अस्पताल में भर्ती