हरियाणा: डेंटल सर्जन की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गिरफ्तार

हरियाणा: डेंटल सर्जन की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को पुलिस ने ‘डेंटल सर्जन’ की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और विवेक बंसल समेत अन्य पार्टी नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं ने भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए …

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को पुलिस ने ‘डेंटल सर्जन’ की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और विवेक बंसल समेत अन्य पार्टी नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं ने भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के घेराव का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस हिरासत में लिए गए नेताओं को पंचकूला पुलिस लाइन ले गई, जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पंचकूला में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लेने के कुछ देर बाद छोड़ दिया। कथित घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए सैलजा ने कहा, ” हम शुरू से ही कहते रहे हैं कि शीर्ष पर बैठे लोगों के संरक्षण के बिना ऐसा घोटाला संभव नहीं है। इसलिए, हम उच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच सामने आ सके।” हरियाणा मामलों के पार्टी प्रभारी बंसल ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा-जजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।