हरदोई: गल्ला व्यापारियों ने प्रशासन को दी चुनौती, कर रहे हड़ताल, जानें क्यों?

हरदोई: गल्ला व्यापारियों ने प्रशासन को दी चुनौती, कर रहे हड़ताल, जानें क्यों?

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों की ओर से हड़ताल का आज दूसरा दिन है, ये हड़ताल प्रशासन पर रुतबा कायम करने के लिए की जा रही है क्योंकि पूर्व की सरकारों में गल्ला मंडी के व्यापारियों का प्रशासन पर हमेशा रुतबा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार में अपने वर्चस्व में कमी महसूस करते हुए …

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों की ओर से हड़ताल का आज दूसरा दिन है, ये हड़ताल प्रशासन पर रुतबा कायम करने के लिए की जा रही है क्योंकि पूर्व की सरकारों में गल्ला मंडी के व्यापारियों का प्रशासन पर हमेशा रुतबा रहा है।

लेकिन भाजपा सरकार में अपने वर्चस्व में कमी महसूस करते हुए बीते शुक्रवार को गल्ला मंडी के व्यापारियों ने न सर्फ प्रशासनिक अधिकारियों को ही बल्कि निर्वाचन आयोग को भी चुनौती दे दी, और अपनी मनमानी कायम करते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं।

दरअसल बीते शुक्रवार को गल्ला मंडी में ईवीएम के लिए आरक्षित स्ट्रांग रूम खाली कराने को लेकर व्यपारियों व प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया। नोटिस के बावजूद भी व्यापारियों की ओर से स्ट्रांग रूम खाली न किए जाने की सूचना पर एडीएम वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता, एएसपी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे थे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों ने स्ट्रांग रूम खाली करने से मना कर दिया और सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। क्योंकि मंडी परिसर के पीछे आरक्षित भवन में निर्वाचन के मद्देनजर ईवीएम रखने की व्यवस्था की जाती है।

पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के संसद भवन में लगी आग, दमकल की 35 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। शासन की मंशानुरूप समय से सभी तैयारियां पूरी की जानी है। ईवीएम के लिए गल्ला मंडी के व्यापारियों को प्रशासन की ओर से पूर्व में ही नोटिस दी गयी थी, लेकिन फिर भी ईवीएम के भवन खाली नहीं किए गए।

शुक्रवार को जब एडीएम के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम गल्ला मंडी पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध किया और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। इस पर एडीएम वंदना त्रिवेदी ने एफआईआर की चेतावनी देते हुए भवन खाली करने के निर्देश दिए। ये बात गल्ला व्यापारियों को नागवार लगी, और एडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नवीन गल्ला मंडी व्यापार मंडल व सर्व वैश्य एकता महासभा के बैनर तले हड़ताल पर बैठ गए। व्यापारियों की शर्त है कि एडीएम उनसे माफी मांगे, तभी हड़ताल खत्म होगी।