सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपनों को किया साकार: विधायक वेद गुप्ता

सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपनों को किया साकार: विधायक वेद गुप्ता

अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के अंतर्गत बुधवार को ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में स्मार्टफोन वितरण समारोह हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ आए अतिथियों का स्वागत …

अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के अंतर्गत बुधवार को ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में स्मार्टफोन वितरण समारोह हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ आए अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके व राम दरबार का पट चित्र भेंट कर स्वागत किया।

बीए, बीएससी, बीएड के छात्रों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करते हुए प्रदेश सरकार ने छात्र छात्राओं को  डिजिटल इंडिया की दुनिया में मजबूती के साथ ला खड़ा किया है। प्रबंधक पीएन सिंह ने कहा अब डिजिटल दुनिया के दौर में प्रदेश के छात्र छात्राओं को असुविधा नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इसका लाभ लें लेकिन दुरुपयोग से भी बचें। प्राचार्य डॉ संदीप सिंह ने कहा डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने के लिए सरकार का यह सराहनीय पहल है।

इससे छात्रों को बेहद सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर इंजीनियर दीपक सिंह, मुकेश प्रताप सिंह रिंकू, कृष्ण कुमार सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, सीएम यादव, डॉ रामकरन वर्मा, डॉ राकेश वर्मा समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पढ़ें- हल्द्वानी: डिजीलॉकर के सर्टिफिकेट अमान्य करार दे रहे कॉलेज, डिजिटल इंडिया अभियान को लगा रहे पलीता