फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- सही कहा यह युद्ध का समय नहीं

सुंयक्त राष्ट्र। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का वक्त नहीं है और उनकी यह बात एकदम सही बात थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस सत्र में दुनियाभर के …

सुंयक्त राष्ट्र। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का वक्त नहीं है और उनकी यह बात एकदम सही बात थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस सत्र में दुनियाभर के नेताओं ने हिस्सा लिया।

मोदी ने हाल ही में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन से मुलाकात की थी और कहा था कि ‘‘आज युद्ध का युग नहीं है।’’ इसके अलावा, मोदी कई बार पुतिन से फोन पर युद्ध के संबंध में बातचीत कर चुके हैं। इस दौरान वह लोकतंत्र, कूटनीति और बातचीत के महत्व के रेखांकित कर चुके हैं। मैक्रों ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।

यह पश्चिम से बदला लेने और उसे पूर्व के खिलाफ खड़ा करने का समय नहीं है। यह वक्त है कि हम सभी संप्रभु राष्ट्र हमारे समक्ष मौजूद चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए उत्तर और दक्षिण के बीच नए समझौतों की सख्त जरूरत है। एक ऐसा समझौता, जो खाद्यान्न, शिक्षा और जैव विविधता के क्षेत्र में हो।

यह सोच को सीमित करने का नहीं, बल्कि साझा हितों के लिए खास कार्रवाई करने के वास्ते गठबंधन बनाने का है।’’ समरकंद में पुतिन ने मोदी से कहा था कि वह ‘यूक्रेन में जारी संघर्ष को लेकर अपनी स्थिति और उन चितांओ के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ हैं, जिनके संबंध में मोदी अक्सर बात करते हैं।’ पुतिन ने कहा था, ‘‘हम इसे यथाशीघ्र रोकने की कोशिश करेंगे।’’

ये भी पढ़ें:- Viral Video: भैंस ने अपनी मालकिन के साथ लगाए ठुमके, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

ताजा समाचार

रमजान: चांद बारीक है, आज ईद है, राज्यपाल और CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा...
31 मार्च का इतिहास: आज ही के डॉ. आंबेडकर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से किया गया था सम्मानित
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी हार, राजस्थान रॉयल्स ने 6 रनों से जीता मैच
ईरान ने ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को किया खारिज
नवरात्र में मैहर में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध, भोपाल और इंदौर में चार त्योहारों के लिए ऐसे ही आदेश 
उन्नाव में घर में अकेली महिला का मिला रक्तरंजित शव, कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने की आशंका