फिर बिगड़ी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत, डॉक्टर्स ने जताई चिंता

फिर बिगड़ी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत, डॉक्टर्स ने जताई चिंता

मुंबई। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है। अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर …

मुंबई। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है। अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। हम सब लोग परेशान है। सब भगवान से प्राथना कर रहे है। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

आपको बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।

वहीं एक्टर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने कहा था कि राजू की हालत स्थिर है। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब ऐसा नहीं है। ट्विटर पर शेखर सुमन ने बताया था कि वह कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की फैमिली से कॉन्टैक्ट बनाए हुए हैं। उन्होंने लिखा था, ‘राजू की तबीयत को लेकर आज की अपडेट यह है कि वह स्टेबल हैं। अभी भी बेहोश हैं लेकिन स्टेबल हैं। उन्हें रिकवर करने में अभी एक हफ्ता और लगेगा। उनके जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए। हर हर महादेव।

ये भी पढ़ें : कलाकारों को फिल्मों के हिट और फ्लॉप होने से खुद को दूर रखना चाहिए : तब्बू