PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के बॉलीवुड के सितारे, कंगना रनौत ने पंजाब को बताया आतंकवादी गतिविधियों का हब

PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के बॉलीवुड के सितारे, कंगना रनौत ने पंजाब को बताया आतंकवादी गतिविधियों का हब

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदीज के लिए जानी जाती हैं। कोई भी टॉपिक हो एक्ट्रेस खुलकर अपने विचार रखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि ये ‘लोकतंत्र …

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदीज के लिए जानी जाती हैं। कोई भी टॉपिक हो एक्ट्रेस खुलकर अपने विचार रखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि ये ‘लोकतंत्र पर हमला’ है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक हब बनता जा रहा है।

 

उन्होंने लिखा कि पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। प्रधानमंत्री प्रजातांत्रिक ढंग से चुने गए लीडर हैं। 1.4 बिलियन लोगों की आवाज हैं। उन पर हमला होने का मतलब है, हर एक देशवासी पर हमला होना। यह हमारे प्रजातंत्र पर भी हमला है। पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर हमने इसे अभी नहीं रोका तो आगे जाकर देश इसका बड़ा खामियाज़ा भुगतेगा। #BharatStandWithModiJi’

फिल्म इंडस्ट्री में की और सितारों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  अनुपम खेर ने पीएम मोदी पर हुए हमले को लेकर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक्टर ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज भारत के प्रधानमंत्री श्री  @narendramodi जी की सिक्योरिटी के साथ जो खिलवाड़ हुआ है वो पंजाब पुलिस और सरकार के लिए अफ़सोसजनक और शर्मनाक था। इस मामले में देश के प्रधानमंत्री के प्रति कुछ लोगों की नफ़रत उनकी कायरता की निशानी है, पर याद रखिये -जाको राखे साइंया, मार सके ना कोय!।

बता दें, इनके अलावा परेश रावल और किरण खेर ने भी ट्वीट कर इस मामले  पर रिएक्शन दिया है।