भगवा रक्षा वाहनी ने बिंदुखत्ता से हल्द्वानी तक निकाली भगवा सम्मान यात्रा, हवा में उड़ा केसरिया

लालकुआं/हल्द्वानी, अमृत विचार। भगवा रक्षा वाहिनी उत्तराखंड के बैनर तले बिंदुखत्ता घोड़ानाला मैदान से निकाली गई भगवा सम्मान यात्रा के दौरान हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने लालकुआं नगर में प्रदर्शन करते हुए जय श्री राम का जय घोष किया। उक्त यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात हल्द्वानी होते हुए शीशमहल रामलीला मैदान को रवाना हो गई। लालकुआं में …
लालकुआं/हल्द्वानी, अमृत विचार। भगवा रक्षा वाहिनी उत्तराखंड के बैनर तले बिंदुखत्ता घोड़ानाला मैदान से निकाली गई भगवा सम्मान यात्रा के दौरान हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने लालकुआं नगर में प्रदर्शन करते हुए जय श्री राम का जय घोष किया। उक्त यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात हल्द्वानी होते हुए शीशमहल रामलीला मैदान को रवाना हो गई।
लालकुआं में निकटवर्ती घोड़ानाला खेल के मैदान में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने दो एवं चार पहिया वाहन रैली शुरू की। उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि हिंदुओं को संगठित रहते हुए धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर भगवा सम्मान यात्रा को रवाना किया। काफी देर नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम के शीशमहल रामलीला मैदान को रवाना हो गई।

इस दौरान भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, उत्तराखंड प्रदेश के सचिव हिमांशु जोशी, जिला प्रवक्ता खीमा कपिल, नवीन पंत नाभादास, रमेश चंद्र जोशी, बसंत बिष्ट, रमेश पलडिया, कैलाश जोशी गुड्डू सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे। भगवा सम्मान यात्रा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जोकि कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर डट गया था तथा पूरी यात्रा में चप्पे-चप्पे पर लगा रहा, यहां तक कि अभिसूचना तंत्र पूरी यात्रा में सतर्क दृष्टि बनाए रहा।
यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और एसओजी की टुकड़ी भी चल रही थी। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।