अति पिछड़ों की भागीदारी से खदेड़ा होबे : ओम प्रकाश राजभर

अति पिछड़ों की भागीदारी से खदेड़ा होबे : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों की भागीदारी से इस बार खदेड़ा होबे। भाजपा ने इनके साथ धोखा किया है और …

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों की भागीदारी से इस बार खदेड़ा होबे। भाजपा ने इनके साथ धोखा किया है और उनका स्थान नहीं दिया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की आंधी चल चुकी है।

प्रदेश की जनता में भाजपा राज में कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी, बलात्कार, हत्या, महिलाओं के साथ बढ़ते हुए आपराधिक वारदात, किसानों की हत्या, बेलगाम कानून व्यवस्था, ठोको व्यवस्था को लेकर जहां भारी रोष व्याप्त है, वहीं धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर भाजपा की कूटनीति को आम जनमानस समझ चुका है। भाजपा द्वारा लगातार झूठे वादों से जनता परेशान और मंहगाई से त्राहिमाम हो चुकी है।

ओम प्रकाश राजभर  कहा कि आम जनमानस झूठ और नफरत की राजनीति से तौबा कर शिक्षा, रोजगार एवं भाईचारा की सरकार बनाने के लिए कमर कस चुकी है। जिसका आगाज़ सुभासपा व सपा गठबंधन के पहली ऐतिहासिक हलधरपुर, मऊ की महापंचायत से हो चुका है। राजभर ने कहा कि दिन प्रतिदिन गठबंधन का बढ़ता हुआ कारवां एवं जनता का जोश देखकर भाजपा की नींद उड़ी हुई है। प्रदेश की जनता अब किसी भी लालच एवं बहकावे में न आकर सत्ता परिवर्तन का आगाज़ कर चुकी है।

भाजपा के कुकृत्यों का मुकदमा जनता की अदालत में फाइनल दौर में है, जिसका परिणाम जल्द ही सामने होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील अर्कवंशी ने की। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्य मंत्री डा. अरविंद राजभर ने पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, सालिक यादव, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी, दिनेश पासवान, फकरे आलम आदि शामिल हुए। इसके अलावा कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें:-जनता का 157 करोड़ रुपये डुबोने का षड्यंत्र कर रही सरकार : पवन कुमार