उप्र उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का महासम्मेलन : आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले-व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार तत्पर

उप्र उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का महासम्मेलन : आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले-व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार तत्पर

बाराबंकी : रविवार को नगर पालिका सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने व्यापारियों के हित में हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीब और शोषित अल्पसंख्यकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 2027 के चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत का दावा भी किया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सरकार की व्यापारी हित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संयोजन संगठन के संरक्षक संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह ने किया। चेयरमैन टिकैतनगर जगदीश प्रसाद गुप्ता और चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी भी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर महामंत्री भूपेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी, दिलीप जायसवाल, रामकुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम टंडन, अरुण रावत, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिला विधिक सलाहकार ऋषि कालरा, संगठन मंत्री रामशरण गुप्ता, विशाल चंद्र जैन, मीडिया प्रभारी अमित सचदेवा, शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चौरसिया, शहर महामंत्री मुकेश त्रिवेदी, देवा अध्यक्ष इमरान अहमद राईन सहित कुल 21 व्यापारी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मंच संचालन अरुण रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, सुनील सोनी, कृपा शंकर शुक्ल, अर्जुन कश्यप, योगेश द्विवेदी, सुधाकर सोनी सहित अनेक व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Bengal Waqf violence displaced : हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी पार कर मालदा में ली शरण

ताजा समाचार

Bareilly: पैसे और जमीन की भूख में अंधे हुए रिश्ते, किसान की हत्या में पूरा परिवार शामिल, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
बदायूं: भाजपा नेता बोले- वक्फ संपत्ति से हटेगा अतिक्रमण, गरीब मुसलमानों को मिलेगा लाभ
ICSE-ISC Result 2025 Declared: CISCE ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें अपने प्रतिशत
'पोस्टरबाजी और बयानबाजी की आड़ में घिनौनी राजनीति बर्दाश्त नहीं', पहलगाम हमले पर साथ आए सभी पार्टियां- मायावती
शाहजहांपुर: पेट्रोल पंप पर युवक को थप्पड़ मारते ही भड़का विवाद, निकल आए लाठी-डंडे
सपा ने किया बाबा साहब का अपमान... दलित वोट हासिल करने के भ्रम में न रहें समाजवादी- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल