बरेली: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

बरेली: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

बरेली,अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित नीलकंठ मंदिर के पास रहने वाली सुनीता ने पुलिस से की शिकयत में बताया कि मोहल्ले की ही महिला सावित्री से उनकी 8 फरवरी की सुबह कहासुनी हो गई थी। काफी देर तक गाली-गलौज का सिलसिला चलता रहा, उसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने विवाद शांत करा …

बरेली,अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित नीलकंठ मंदिर के पास रहने वाली सुनीता ने पुलिस से की शिकयत में बताया कि मोहल्ले की ही महिला सावित्री से उनकी 8 फरवरी की सुबह कहासुनी हो गई थी। काफी देर तक गाली-गलौज का सिलसिला चलता रहा, उसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने विवाद शांत करा दिया।

सुनीता का आरोप है कि उसके पति राकेश के घर से जाने के बाद सावित्री बेटे के साथ उनके घर में घुसी और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। झगड़े में सुनीता घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची यूपी 112 टीम ने झगड़ा शांत कराया। सुनीता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने सावित्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें-

अल्मोड़ा: एक देश में दो हिंदुस्तान बनाने की साजिश कर रही भाजपा – राहुल