बरेली: बढ़ाए गए बेड भी फुल, डेंगू मरीजों को भर्ती करने का संकट गहराया

बरेली: बढ़ाए गए बेड भी फुल, डेंगू मरीजों को भर्ती करने का संकट गहराया

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू-मलेरिया तेजी से फैल रहा है। हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज मिल रहे हैं। डेंगू मरीजों को बेहतर इलाज देने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अधूरी नजर आ रहीं हैं। जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड में जो डेंगू वार्ड बनाया, उसमें मरीजों की संख्या अधिक होने …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू-मलेरिया तेजी से फैल रहा है। हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज मिल रहे हैं। डेंगू मरीजों को बेहतर इलाज देने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अधूरी नजर आ रहीं हैं। जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड में जो डेंगू वार्ड बनाया, उसमें मरीजों की संख्या अधिक होने से और मरीजों को भर्ती करने का संकट गहरा गया है। डेंगू का प्रकोप शुरू होने के बाद हार्ट वार्ड में आठ बेड का वार्ड बना था, संख्या बढ़ने पर सात बेड और बढ़ाए लेकिन अब हालात बेकाबू हो गए हैं। 28 बेड के पूरे हार्ट वार्ड को डेंगू वार्ड बना दिया है। इसके बावजूद भी डेंगू मरीजों को भर्ती होने के लिए वार्ड के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दुनिया का सर्वोपरि स्थान बनने जा रहा है अयोध्या- कैलाशानंद गिरी महाराज

15 दिनों से डेंगू ने पकड़ी रफ्तार
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सितंबर से जिले में डेंगू का प्रकोप आरंभ हुआ लेकिन बीते 15 दिनों से डेंगू से ग्रसित नये मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 169 तक पहुंच गई है।

डॉक्टर भी डेंगू की गिरफ्त में
जिले में आम आदमी ही नहीं बल्कि अब डॉक्टर और अफसर भी इसकी गिरफ्त में आने लगे हैं। शनिवार को एसीएमओ प्रशासन डॉ. हरपाल सिंह और जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गंगवार भी डेंगू से ग्रसित मिले हैं। हालांकि हालत स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन का विस्तार

ताजा समाचार