बरेली: छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

बरेली: छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

अमृत विचार, बरेली। महिला सशक्तिकरण को लेकर शासन स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। सोमवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 1090 वूमेन इम्पावरमेंट की सीओ मोनिका यादव ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया। एसपी …

अमृत विचार, बरेली। महिला सशक्तिकरण को लेकर शासन स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। सोमवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 1090 वूमेन इम्पावरमेंट की सीओ मोनिका यादव ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने छात्राओं को 1090 व 112 की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार से खुद को बचाया जा सकता है, यह भी बताया।

उन्होंने बताया कि इन नंबरों पर कॉल करने वाले शिकायतकर्ताओं का नाम गुप्त रखा जाता है। साथ ही शिकायत करने के 15 दिनों के भीतर शिकायत का हल निकालकर कार्रवाई की जाती है। इस दौरान एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, इंस्पेक्टर कोतवाली श्वेता कुमारी, आदि ने भी इस संबंध में छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शजिया इरफान ने किया। कार्यक्रम में मेंहदी हसन, माजिद खां, डॉली खान, रश्के मेहर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया