बरेली: मंडल में कमजोर हो रहा डेंगू मलेरिया का डंक

बरेली: मंडल में कमजोर हो रहा डेंगू मलेरिया का डंक

बरेली, अमृत विचार। वर्ष 2018-19 में मंडल में कई मौतों की वजह बने मलेरिया का इस साल डंक कमजोर पड़ा है। इस वर्ष मंडल में जनवरी से अब तक 294656 जांचे की गई हैं जिनमें अब तक महज 2857 लोगों में ही मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिनमें से 2592 प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व 265 लोगों …

बरेली, अमृत विचार। वर्ष 2018-19 में मंडल में कई मौतों की वजह बने मलेरिया का इस साल डंक कमजोर पड़ा है। इस वर्ष मंडल में जनवरी से अब तक 294656 जांचे की गई हैं जिनमें अब तक महज 2857 लोगों में ही मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिनमें से 2592 प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व 265 लोगों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के मरीज मिले हैं। वहीं, मंडल में अभी तक 9 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिक से अधिक जांचे व मरीज के उचित उपचार के कारण ही ये संभव हो पाया है।

प्रदेश में मलेरिया के सितंबर 2019 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 74749 मरीज सामने आए। इनमें सबसे अधिक बरेली मंडल के दो जिलों थे जिनमें बरेली जिले में मलेरिया की गिरफ्त में 37824 मरीज मिले, वहीं बदायूं में 16824 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। वर्ष 2021 में आंकड़ों के अनुसार बरेली में 1,40,359 जांचों में 1498 में प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व 199 में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम की पुष्टि हुई। जबकि बदायूं में 87,780 लोगों की जाचों में 65 फाल्सीपेरम व 944 वाईवैक्स के मरीज मिले हैं।

कोरोना के डर से छिपा रहे मलेरिया
स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया जांच के लिए जो सर्वे शुरू कराया है, उसमें कोरोना का प्रभाव भी नजर आ रहा है। गांव के लोग क्वारंटाइन होने के डर से बुखार आदि बीमारी ही नहीं बता रहे हैं। इसके चलते भी मलेरिया के रोगी सामने नहीं आ पा रहे हैं। वहीं, संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से जागरुक भी किया जा रहा है। इसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम को सख्त निर्देशित किया गया है।

तीन वर्षों का रिकार्ड
बीते तीन वर्षों के परिणाम के अनुसार जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक जांचे कराने के लिए काम किया जा रहा है। 2017 में मलेरिया की 2.12 लाख जांच हुई थीं। इसमें 30 हजार मलेरिया संक्रमित पाए गए। 2018 में 2.51 लाख जांच हुई, जिसमें 37 हजार और 2019 में 2.94 लाख जांच हुई, जिसमें 46 हजार मलेरिया के मरीज मिले थे।

आंकड़ों पर एक नजर

बरेली मंडल

जिला            जांच          पुष्टि  मरीज         वाईवैक्स            फाल्सीपरेम

बरेली             1,40,359      1697               1498                     199
बदायूं              87,780         1009               944                        65
पीलीभीत         51,345          26                  25                          00
शाहजहांपुर     15,172          125                125                         00

स्वास्थ्य विभाग से आंकड़े लिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का सर्विलांस तीन गुना बढ़ा है। पिछले साल की अपेक्षा तीन गुना अधिक मरीजों की जांच की गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया क्लीनिक खोले गए हैं। वहीं, वर्तमान में भी अभियान चलाकर घर-घर मरीजों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आशाओं को जिम्मेदारी दी गई है। -डा. एसके गर्ग, अपर निदेशक स्वास्थ्य, बरेली मंडल

ताजा समाचार

Farrukhabad: भावरे पड़ते समय जनातियों और बारातियों में जमकर मारपीट...पथराव, पुलिस ने आठ को हिरासत में लिया
अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से मौत, जानिए पूरा मामला?
Farrukhabad: शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला एआरपी...पांच दिन पहले की घटना, विभाग दबाए रहा मामला
लखनऊ पूर्वी विधानसभा से BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट, वित्त मंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे साथ 
प्रयागराज: DIOS समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
IPL 2024 : आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स का सामना खराब फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस से