बाराबंकी: महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर शुरू हुआ रामायण का पाठ

बाराबंकी: महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर शुरू हुआ रामायण का पाठ

बाराबंकी। द्वापर युग में मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित अखण्ड रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर समस्त विकास खंण्डो में रामायण का पाठ शुरू कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकारी अमला विधि-विधान से इसका आयोजन शुरू किया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गयी रामायण से समाज को असत्य …

बाराबंकी। द्वापर युग में मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित अखण्ड रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर समस्त विकास खंण्डो में रामायण का पाठ शुरू कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकारी अमला विधि-विधान से इसका आयोजन शुरू किया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गयी रामायण से समाज को असत्य के खिलाफ सत्य, अन्याय के विरुद्ध न्याय, पाप के विरुद्ध पुण्य और अहंकार के खिलाफ आदर्शो की जीत की प्रेरणा देती है।

महर्षि वाल्मीकि ने अखण्ड रामायण को आध्यात्मिक शक्ति के बल पर लिख कर समाज का उद्धार करने का काम किया है। प्रदेश सरकार उनकी रचित इस पूंजी को जागृत करते हुए प्रत्येक विकास खण्ड में इसका पाठ करने के लिए अधिकारियों को आदेशा दिया। विकास खण्ड देवा, बंकी में खण्ड विकास अधिकारी सरिता गुप्ता, मसौली, बनीकोडर, हरख, सिद्धौर सहित सभी 15 विकास खंण्डो में रविवार को अखण्ड रामायण का पाठ विधिवत शुरू हुआ।