बहराइच: श्रावस्ती में विधवा महिला के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद सरिया से पहुंचाई चोट

बहराइच: श्रावस्ती में विधवा महिला के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद सरिया से पहुंचाई चोट

बहराइच। श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बर्बता पार करते हुए सरिया से नाजुक अंगों को चोट पहुंचाई। आंख पर भी सरिया से मारा गया है। महिला के दोनों आंख पर पट्टी बांधी गई। इलाज करने …

बहराइच। श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बर्बता पार करते हुए सरिया से नाजुक अंगों को चोट पहुंचाई। आंख पर भी सरिया से मारा गया है। महिला के दोनों आंख पर पट्टी बांधी गई। इलाज करने वाली महिला चिकित्सक के भी रूह कांप गए। हालांकि पुलिस मामले को दबाने में भी लगी रही।

महिला के साथ बर्बरता किया गया

श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। महिला के साथ शुक्रवार को दिन में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद महिला के साथ बर्बरता किया गया। महिला के अंदरूनी हिस्से में सरिया से चोट किया गया। साथ ही चेहरे को बदसूरत बनाने के लिए दोनों आंख पर भी आरोपी ने वार किया। महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े, तब आरोपी फरार हो गया।

एंबुलेंस से महिला को सीएचसी से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। लेकिन यहां इलाज में कोई सुधार नहीं हुआ। रात 11 बजे के आसपास महिला को बहराइच मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां पर महिला चिकित्सक डॉ ममता बसंत ने इलाज शुरू किया तो उनके होश उड़ गए।

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया

स्टॉफ के कर्मियों को डॉक्टर ममता बसंत ने बताया कि बहुत ही बर्बर तरीके से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद अंदरूनी हिस्से को सरिया द्वारा चोट पहुंचाई गई है। डॉक्टर के मुताबिक महिला का इंटरनल ब्लडिंग नहीं रुक रहा है। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविंद कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि महिला का इलाज बहराइच में चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्लाइड जांच के लिए भेजी गई। इसके बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।

दोनों आंख पर बांधा गया पट्टी

महिला के साथ ऐसी हालत आरोपी ने की है कि पहले शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। इसके बाद आंख से न दिखे और चेहरा बदसूरत लगे। आरोपी ने ने दोनों आंख अपनी जान में फोड़ दिया है।

पढ़ें-कुशीनगर: विधायक ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्रक, एसी बस चलवाने की उठाई मांग