बहराइच: गांव में पहुंचे तेंदुए की भूख और गर्मी से हुई मौत, तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

बहराइच: गांव में पहुंचे तेंदुए की भूख और गर्मी से हुई मौत, तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

बहराइच। नानपारा रेंज के नबीनगर गांव में शुक्रवार दोपहर में तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया। काफी देर बाद पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को कब्जे में ले लिया है। इलाज के लिए तेंदुआ को लाया जा रहा था। रास्ते में तेंदुए की मौत हो गई। डीएफओ के मुताबिक तेंदुआ …

बहराइच। नानपारा रेंज के नबीनगर गांव में शुक्रवार दोपहर में तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया। काफी देर बाद पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को कब्जे में ले लिया है। इलाज के लिए तेंदुआ को लाया जा रहा था। रास्ते में तेंदुए की मौत हो गई। डीएफओ के मुताबिक तेंदुआ कई दिनों से भूखा था।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज क्षेत्र के कई गांवों को तेंदुआ मवेशी को निवाला बना रहा था। लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा नहीं लगाया गया था। शुक्रवार दोपहर में तेंदुआ मटेरा थाना क्षेत्र के नबी नगर गांव में पहुंच गया। एक ग्रामीण के मक्के के खेत में तेंदुआ को देख ग्रामीणों ने चारो तरफ से घेरकर पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना डीएफओ मनीष सिंह को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने तेंदुए को कब्जे में लिया। वाहन द्वारा तेंदुए को बहराइच लाया जा रहा था।

डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ को जिला मुख्यालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक तेंदुआ मादा है। जिसकी उम्र महज एक वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ कई दिनों का भूखा लग रहा है। साथ ही अधिक गर्मी में हीथ स्ट्रोक के चलते उसकी मौत हुई है। डीएफओ ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तीन डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा।

पढ़ें-बहराइच: गांव में पहुंचे तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग की टीम ने लिया में कब्जे