बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में एशिया के सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे एशिया के सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आजम ने यह उपलब्धि 228 में पारियों में हासिल की है। जबकि विराट ने 232 पारियों में 10 हजार पूरे किए …
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे एशिया के सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आजम ने यह उपलब्धि 228 में पारियों में हासिल की है। जबकि विराट ने 232 पारियों में 10 हजार पूरे किए थे। साथ ही लीजेंड सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और जावेद मियांदाद को भी पछाड़ दिया है।
सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशिया के टॉप-5 क्रिकेटर
- बाबर आजम: 228 पारी
- विराट कोहली: 232 पारी
- सुनील गावस्कर: 243 पारी
- जावेद मियांदाद: 248 पारी
- सौरव गांगुली: 253 पारी
बाबर 5वें नंबर पर
बाबर आजम ने 228वीं पारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए। अगर बात वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो वहां बाबर 5वें नंबर पर हैं। उनके ऊपर सर विव रिचर्ड्स, हाशिम अमला, ब्रायन लारा और जो रूट हैं।
सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले वर्ल्ड के टॉप-5 क्रिकेटर
- विवियन रिचर्ड्स: 206 पारी
- हाशिम अमला: 217 पारी
- ब्रायन लारा: 220 पारी
- जो रूट: 222 पारी
- बाबर आजम: 228 पारी
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : श्रीलंका नहीं, अब यूएई में खेला जाएगा एशिया कप!