अयोध्या: महिला किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज

अयोध्या: महिला किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज

अयोध्या। अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबंध व उपभोक्ता विज्ञान विभाग द्वारा अयोध्या व सुल्तानपुर के 16 गांवों की 400 महिला किसानों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। मुख्य अतिथि रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह …

अयोध्या। अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबंध व उपभोक्ता विज्ञान विभाग द्वारा अयोध्या व सुल्तानपुर के 16 गांवों की 400 महिला किसानों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ हो गया।

मुख्य अतिथि रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने ग्रामीण किसान महिलाओं को प्रशिक्षण पर जोर देने को कहा। संयोजक डॉ. आभा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत चल रही परियोजना के तहत 400 महिलाओं का चयन कर 100-100 के चार ग्रुप बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान महिलाओं हेतु बनाए गए विशेष कृषि उपकरणों, तकनीकी तथा कृषि आधारित उद्योगों का प्रदर्शन किया जाएगा। विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ. सुमन मौर्या ने कृषक महिलाओं के लिए कृषि आधारित स्रोतों की जानकारी दी। समारोह में कुलसचिव डॉ. डीके द्विवेदी व बड़ी संख्या में कृषक महिलाएं शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें:-पाक उच्च न्यायालय ने नौसेना के नौकायन क्लब को घोषित किया ‘गैरकानूनी’, अवैध रूप से हो रहा था निर्माण

मोदहा समेत छह ओवरब्रिज दिसंबर 2023 तक बनकर होंगे तैयार

अयोध्या। आखिरकार अयोध्या नगर क्षेत्र के 6 ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को हो ही गया। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इनका निर्माण दिसंबर 2023 तक हो जाएगा। इसके बनते ही रेलवे क्रॉसिंगों को पार करना सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा अयोध्या कैंट स्टेशन पर सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नगर क्षेत्र के 6 ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मोदहा समेत छह ओवरब्रिज दिसंबर 2023 तक बनकर होंगे तैयार, सांसद ने किया भूमिपूजन व शिलान्यास