अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत जल संचयन को लेकर किया जागरुक

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को विभिन्न ब्लाकों में कार्यक्रम हुए। लोगों को जल संचयन के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली के ग्रामसभा बड़ेला, ग्रामसभा नगरा, मवई में जल संचयन एवं जल संवर्धन को लेकर लोगों को …

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को विभिन्न ब्लाकों में कार्यक्रम हुए। लोगों को जल संचयन के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली के ग्रामसभा बड़ेला, ग्रामसभा नगरा, मवई में जल संचयन एवं जल संवर्धन को लेकर लोगों को जागरूक किया। पौधरोपण कर पत्रक वितरित किया। उन्होंने कहा कि जल संचयन को अभियान के रूप में लिया जाना चाहिए। यहां जिला उपाध्यक्ष शिवगोविंद पांडेय, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

वहीं विकासखंड मया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि भविष्य में जल की कमी से कोई समस्या न हो इसके लिए जल संरक्षण जरुरी है। हमें जल को बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने सबको शपथ भी दिलाई। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा अभियान में अपना सकारात्मक योगदान देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, दान बहादुर सिंह, घनश्याम पाण्डेय, अशोक वर्मा, शत्रुहन मोदनवान आदि मौजूद रहे।

बीकापुर के ब्लाक मुख्यालय पर संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा जलसंरक्षण व कैच द रेन अभियान से जुड़ना अति आवश्यक है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने हनुमान कुंड में लोगों को जल संचयन के लिए प्रेरित किया। तारुन में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि जल के बिना जीवन अधूरा है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा ने की। जेपी सिंह, इंद्रभान वर्मा, प्रवेश मिश्रा, पतिराज वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-युवा धर्म संसद में बोला सांसद लल्लू सिंह- विवेकानंद के आदर्शों को आगे ले जाएगा धर्म सम्मेलन

ताजा समाचार