डायमंड लीग में अविनाश साबले पांचवें स्थान पर, आठवीं बार तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

डायमंड लीग में अविनाश साबले पांचवें स्थान पर, आठवीं बार तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

रबात (मोरक्को)। भारत के अविनाश साबले यहां प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीट में पांचवें स्थान पर रहे और इस दौरान उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में आठवीं बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले सेना के 27 साल के साब्ले ने रविवार को शीर्ष खिलाड़ियों के बीच आठ मिनट 12.48 सेकेंड …

रबात (मोरक्को)। भारत के अविनाश साबले यहां प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीट में पांचवें स्थान पर रहे और इस दौरान उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में आठवीं बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले सेना के 27 साल के साब्ले ने रविवार को शीर्ष खिलाड़ियों के बीच आठ मिनट 12.48 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने मार्च में तिरूवनंतपुरम में इंडियन ग्रां प्री के दौरान आठ मिनट 16.21 सेकेंड के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में तीन सेकेंड से अधिक का सुधार किया।

स्थानीय दावेदार और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सोफियान अल बक्काली ने मीट रिकॉर्ड सात मिनट 58.28 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इथोपिया के तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता लामेचा गिरमा सात मिनट 59.24 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके हमवतन हेलमेरियम तेगेगन ने आठ मिनट 6.29 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

रियो ओलंपिक 2016 चैंपियन कीनिया के कोन्सेसलेस किप्रुतो ने आठ मिनट 12.47 सेकेंड के साथ चौथा स्थान पर रहे। किप्रुतो भारत के साब्ले से एक सेकेंड के सौवें हिस्से से आगे रहे। साब्ले हालांकि तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता कीनिया के बेंजामिन किगेन से आगे रहे जिन्होंने आठ मिनट 17.32 सेकेंड का समय लिया। साब्ले 3000 मीटर स्टीपलचेज में कई बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

उन्होंने सबसे पहले 2018 में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप में आठ मिनट 29.80 सेकेंड के समय के साथ गोपाल सैनी का आठ मिनट 30.88 का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। पिछले साल साब्ले ने अमेरिका में 13 मिनट 25.65 सेकेंड के साथ पुरुष 5000 मीटर में 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था जो बहादुर प्रसाद ने 1992 में बार्सीलोना में 13 मिनट 29.70 सेकेंड के समय के साथ बनाया था।

ये भी पढ़ें : बेन सॉयर बने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, कही ये बात

 

ताजा समाचार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट, वित्त मंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे साथ 
प्रयागराज: DIOS समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
IPL 2024 : आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स का सामना खराब फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस से 
छत्तीसगढ़: चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत 
Thomas Cup : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर, पीवी सिंधु भी छाप छोड़ने को तैयार
लखीमपुर खीरी: एसपी ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं