लखीमपुर-खीरी: शारदा में गिरे ई-रिक्शा चालक व दिल्ली के दो बच्चों की कहानी में कई झोल

लखीमपुर-खीरी: शारदा में गिरे ई-रिक्शा चालक व दिल्ली के दो बच्चों की कहानी में कई झोल

लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। दो बच्चों, चालक समेत ई-रिक्शा के शारदा नहर में गिरने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। दिल्ली निवासी महिला अपने दो बच्चों, चालक समेत ई रिक्शा नदी में गिरने का दावा अभी भी कर रही है। बड़ा सवाल है कि तीन दिनों से गायब चालक और ई रिक्शा की तलाश में उसके …

लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। दो बच्चों, चालक समेत ई-रिक्शा के शारदा नहर में गिरने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। दिल्ली निवासी महिला अपने दो बच्चों, चालक समेत ई रिक्शा नदी में गिरने का दावा अभी भी कर रही है। बड़ा सवाल है कि तीन दिनों से गायब चालक और ई रिक्शा की तलाश में उसके परिजन क्यों नहीं सामने आए हैं। न ही किसी ने ई रिक्शा और चालक के गायब होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस का शक महिला और उसके रिश्तेदारों के आसपास मंडराने लगा है। पुलिस ने इस बिंदु को भी अपनी जांच में शामिल किया है।

दिल्ली के नैना बिहार निवासी रोशनी 27 जुलाई की शाम करीब पांच बजे सदर कोतवाली आई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दो बेटों रेहान (10) व रिजवान (5) के साथ सुबह लखीमपुर आई थी। ई रिक्शा बुक कराकर अपनी बहन के घर कोतवाली धौरहरा के गांव लालजीपुरवा जा रही थी।

सुबह करीब पांच बजे रवहीं पुल के पास ई रिक्शा अचानक बंद होने पर वह नीचे उतरकर धक्का लगा रही थी। इसी बीच अचानक ई रिक्शा स्टार्ट हो गया और चालक,बच्चों सहित रिक्शा शारदा नहर में जा गिरा। मौके पर पहुची पुलिस ने नहर में गोताखोर उतारकर तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। बुधवार और गुरुवार को सीओ सिटी अरविंद वर्मा के नेतृत्व में पीएसी की फ्लड यूनिट ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

महिला की कहानी में कई झोल नजर आ रहे हैं। मसलन ई-रिक्शा चालक तीन दिन से लापता है तो उसके परिवार वाले खोजबीन कर रहे होंगे लेकिन किसी ने आज तक पुलिस से सम्पर्क क्यों नहीं किया। न ही जिले के किसी चालक के गायब होने की अभी तक कि पुलिस जांच में पुष्टि हुई है। महिला ई रिक्शा कहां पर गिरा यह भी पुलिस को नहीं बता पा रही है।

ई-रिक्शा इतना हलका होता है कि नहर में उतराना चाहिए था लेकिन ऐसा भी नहीं है। दोनों बच्चों की मौसी पड़ोस के गांव में रहती है तो अन्य रिश्तेदारों को भी मां के साथ आना चाहिए था। ऐसे कई सवाल महिला को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। इससे पुलिस का संदेह महिला और उसके कुछ रिश्तदारों पर गहरा गया है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

महिला से कल भी हो सकती है पूछताछ
अब तक कि जांच में जो भी पुलिस को सर्विलांस, परिस्थितिजन्य और मौके से जुटाए गए साक्ष्य मिले हैं। वे महिला द्वारा बताई गई कहानी से उलट हैं। महिला थाना पुलिस साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को रोशनी से फिर पूछताछ कर सकती है।

सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने कहा कि गुरुवार को भी सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई सफलता नही मिली है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं, जिसमें एक बच्चा बस में चढ़ता दिख रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

लखीमपुर-खीरी: घर में कहासुनी से नाराज युवक ने शारदा में लगाई छलांग

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में