सावन में 9 से 17 अगस्त के दौरान तीन ग्रह बदलेंगे अपनी जगह

हल्द्वानी, अमृत विचार। सावन में बुध, सूर्य और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसी दौरान सिंह राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग भी बनेगा। 9 अगस्त को बुध का गोचर सिंह राशि में होगा और शुक्र भी 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करने लगेंगे। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सावन में बुध, सूर्य और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसी दौरान सिंह राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग भी बनेगा। 9 अगस्त को बुध का गोचर सिंह राशि में होगा और शुक्र भी 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करने लगेंगे। जिससे 17 अगस्त से 24 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बना रहेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन से राशि विशेष पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। पंडित पूरन चंद्र त्रिपाठी का कहना है की एसे प्रभाव बड़े ही शुभ माने जाते हैं।
बुध का राशि परिवर्तन
स्वयन महीने में ही बुध दूसरी बार राशि परिवर्तन करेगा। ये राशि गोचर 9 अगस्त को शुभ 1:23 मिनट पर सूर्य की स्वामित्व वाली राशि पर होगा। इस राशि में बुध 26 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद कन्या में गोचर कर जायेंगे।
शुक्र का कन्या राशि में गोचर
सावन महीने का तीसरा गोचर 11 अगस्त को होगा। इस दौरान शुक्र ग्रह बुध की स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश कर जायेगा। और 6 सितंबर तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इसके बाद यह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेगा।
सूर्य का सिंह राशि में गोचर
सावन महीने का चौथा गोचर 17 अगस्त को होगा। इस दिन देर रात सूर्य 1:05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य अपनी स्वराशि में 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद यह बुध की स्वामित्व वाली राशि कन्या में गोचर करने लगेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह गोचर का असर
पंडित पूरन चंद्र त्रिपाठी के अनुसार सावन का महीना आर्थिक रूप से अनूकूल रहने का है। मौसम के अनुसार इस महीने मिला-जुला रहने के आसार है। देश के कई हिस्सों में अत्यधिक वर्षा देखने को मिल सकती है लेकिन कई जगह कम बारिश रहेगी। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से स्थिति में सुधार होने की सम्भावना है।
ये राशियां होंगी प्रभावित
पंडित पूरन चंद्र त्रिपाठी के अनुसार सावन के महीने में बुध, शुक्र व सूर्य का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन मुख्य रूप से इन गोचर से कर्क, कन्या व सिंह राशि के जातक प्रभावित हो सकते हैं। इन तीनों राशियों के लिये यह गोचर शुभ साबित हो सकता है। धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे।