सीतापुर: चंपत राय ने विहिप को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- प्रत्येक हिन्दू का यह कर्तव्य है

सीतापुर। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत योजना बैठक के दूसरे दिन की समापन बैठक में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगे के कार्य योजना की चर्चा की। बैठक में अवध प्रा॑त के तेईस जनपदों के पदाधिकारियो ने भाग लिया। जिसमें अवध प्रांत के पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में विहिप के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम …
सीतापुर। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत योजना बैठक के दूसरे दिन की समापन बैठक में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगे के कार्य योजना की चर्चा की। बैठक में अवध प्रा॑त के तेईस जनपदों के पदाधिकारियो ने भाग लिया। जिसमें अवध प्रांत के पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में विहिप के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा राम जन्मभूमि ट्रस्ट का गठन होने के बाद तेजी से मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रस्ट का नवीनीकरण भी हो रहा है और जो हिंदू मंदिरों में बाधा डालना चाहते है उन बाधाओं पर विजय पाना सबसे जरूरी है।
सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज कल इंटरनेट का युग है। प्रत्येक हिन्दू का ये कर्तव्य है की सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए ये सशक्त माध्यम का उपयोग करें और मोबाइल पर ब्रॉडकास्ट बनके जोर शोर से हिंदू धर्म का उत्थान के लिए तैयार हो और युवा वर्ग पर बड़ी ज़िम्मेदारी है। इसी क्रम में नैमिष पीठाधीश्वर स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती ने भी अपने उद्बोधन में नैमिष तीर्थ की महिमा और हिंदू धर्म की महत्ता पर अपने विचार रखे।
श्रीराय ने कहा कि आजकल सूचना प्रदान करना मोबाइल से बहुत आसान हो गया है। कार्यकर्ता ऐसी व्यवस्था करें, जिससे एक साथ में सबसे निचले स्तर तक के लाखों कार्यकर्ताओं को एक साथ में संदेश पहुंच जाए। राम मंदिर निर्माण में सभी ने सहयोग किया और जिसने जैसा भी सहयोग किया है। पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर अवध प्रांत के मंत्री, प्रांत मंत्री व सीतापुर भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विहिप जिला अध्यक्ष विपुल प्रताप सिंह, संगठन मंत्री महेश तिवारी, विकास दीक्षित, विमल मिश्र, प्रदीप सिंह, रौनक तिवारी, जगमोहन मिश्र आदि मौजूद रहे। समाजसेवी बबलू सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देकर चंपत राय को सम्मानित किया गया।