12 दिन तक सुलगता रहा समुद्री जहाज और अब दिखा असर, 100 कछुए, 12 डॉल्फिन और एक ब्लू व्हेल मृत मिली

12 दिन तक सुलगता रहा समुद्री जहाज और अब दिखा असर, 100 कछुए, 12 डॉल्फिन और एक ब्लू व्हेल मृत मिली

कोलंबो। श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में एक मालवाहक जहाज के जलकर डूब जाने के बाद करीब सौ कछुए, करीब एक दर्जन डॉल्फिन और एक ब्लू व्हेल समुद्र तट पर मृत अवस्था में मिले। इस हादसे के बाद अनेक समुद्री जीवों के मारे जाने की आशंका पैदा हो गयी है। पारिस्थितिकी विज्ञानियों का मानना है कि …

कोलंबो। श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में एक मालवाहक जहाज के जलकर डूब जाने के बाद करीब सौ कछुए, करीब एक दर्जन डॉल्फिन और एक ब्लू व्हेल समुद्र तट पर मृत अवस्था में मिले। इस हादसे के बाद अनेक समुद्री जीवों के मारे जाने की आशंका पैदा हो गयी है। पारिस्थितिकी विज्ञानियों का मानना है कि जलीय जीवों की मृत्यु का जहाज में आग लगने और उसमें से खतरनाक रसायनों के स्राव से सीधा संबंध है।

सिंगापुर के झंडे वाले एक्सप्रेस पर्ल जहाज में 12 दिन तक आग लगी रही और यह पिछले हफ्ते कोलंबो के मुख्य बंदरगाह के पास डूब गया। हालांकि सरकारी अधिकारियों ने कहा कि जलीय जीवों से जुड़े इन कारणों की अस्थायी रूप से पुष्टि हुई है और पूरी तरह जांच अभी बाकी है। जहाज पर 20 मई को आग गयी थी और कुछ दिन बाद मृत जलीय जीव समुद्र किनारे आने लगे।

कछुआ संरक्षण परियोजना के तुषान कपूरुसिंघे ने भी कछुओं की मौत के पीछे जहाज पर आग लगने और रसायनों के स्राव को जिम्मेदार बताया है। श्रीलंका के समुद्र क्षेत्र में पांच प्रजाति के कछुए पाये जाते हैं जो अंडे सेने के लिए अक्सर तट के नजदीक आते हैं। मार्च से जून के बीच कछुए बड़ी संख्या में आते हैं।