बरेली: आखिर कब तक बनेगा हुलासनगरा और लालफाटक ओवरब्रिज

बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली आ रहे हैं। उनके समक्ष सालों से लंबित बड़ी परियोजनाओं में शामिल हुलासनगरा ओवरब्रिज, लालफाटक ओवरब्रिज और चौपुला ओवरब्रिज का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने तैयारी कर ली है। स्थानीय अधिकारियों की न सेतु निगम न रेलवे सुन रहा और ना …

बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली आ रहे हैं। उनके समक्ष सालों से लंबित बड़ी परियोजनाओं में शामिल हुलासनगरा ओवरब्रिज, लालफाटक ओवरब्रिज और चौपुला ओवरब्रिज का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने तैयारी कर ली है।

स्थानीय अधिकारियों की न सेतु निगम न रेलवे सुन रहा और ना ही एनएचएआई। इसकी वजह से सालों से निर्माण कार्य चलने के बावजूद हुलासनगरा और लालफाटक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इससे हजारों लोग रोजाना दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। बड़े अधिकारी भी रोज जाम में फंस रहे हैं। कई बार सांसद खुद जाम में फंस चुके हैं। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार और जिलाधिकारी नितीश कुमार परियोजनाओं की कई बार समीक्षा कर चुके हैं, लेकिन दिक्कतें दूर नहीं हो रही हैं।

तीन दिन पहले सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लालफाटक ओवरब्रिज की लेटलतीफी को लेकर रेलमंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखा था। उन्होंने रेलवे अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी भी जतायी और रेलमंत्री से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग रखी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार भी तीन बार रेल मंत्रालय को पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया। शहर की सड़कों की हालत भी खराब है। लोक निर्माण विभाग ने बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की कोई सुध नहीं ली है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली में 72.91 करोड़ रुपए की लोक निर्माण विभाग, निर्माण विभाग और सेतु निगम की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार केशव प्रसाद मौर्य बुधवार दोपहर करीब 2.05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कार से पीलीभीत बाईपास होते हुए सेटेलाइट से मालियों की पुलिया होते हुए करीब 2.20 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। लोकार्पण/शिलान्यास कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मंगलवार को उनके आगमन की सूचना आने के बाद से लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम समेत अन्य निर्माणदायी संस्थाओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। सर्किट हाउस परिसर में देर रात तक लोनिवि अधिकारी कार्यक्रम के लिए पंडाल सजाने में जुटे रहे।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 पर करेंगे चर्चा
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा समेत सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मिशन 2022 की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी चर्चा होगी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

पीलीभीत बाईपास और बदायूं नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का शिलान्यास आज
लंबे समय से बरेली-बदायूं एनएच मार्ग और पीलीभीत बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। अब जाकर इनकी मंजूरी मिली है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली-बदायूं एनएच मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (लागत 3887.09 लाख), पीलीभीत-बरेली शहरी मार्ग लागत (108.86 लाख) का शिलान्यास करेंगे।

शिलान्यास के बाद जिलेभर में इतने मार्गों का होगा निर्माण

  • सावरखेड़ा नहर की पुलिया से कमुआ की पुलिया तक लागत 130.64 लाख
  • चैना मुरारपुर से चैना गौटिया सम्पर्क मार्ग लागत 72.74 लाख
  • भण्डसर मल्लपुर मार्ग से चैना मुरारपुर मार्ग लागत 63.28 लाख
  • एनएच 24 के किमी 239 से बलकोठा होते हुए ठिरिया ठाकुरान मार्ग का पुर्ननिर्माण लागत 73.01 लाख
  • मगरासा भौवा बाजार क्योलड़िया मार्ग से सतवनपट्टी से गोपालपुर सम्पर्क मार्ग लागत 77.51 लाख
  • टियूलिया में अड्डे से लेकर सागर के घर तक सीसी निमार्ण कार्य लागत 28.33 लाख
  • मलिन बस्ती मोहल्ला बशीनगला में दवानी मठिया में श्मशान घाट तक सीसी रोड लागत 20.53 लाख
  • बरेली-बदायूं मार्ग से नवीन प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र कांधरपुर मार्ग लागत 28.71 लाख
  • सुन्नीर मुरारपुर मार्ग से गुलड़िया जगत मार्ग लागत 33.65 लाख
  • नवाबगंज बीजामऊ कटैया कमुआ मार्ग से ग्राम भगवतीपुर तक मार्ग का निर्माण लागत 16.13 लाख
  • पीलीभीत-बरेली शहरी मार्ग लागत 108.86 लाख
  • मेहत्तरपुर तिजा सिंह खनपुरा से पिपरथरा मार्ग लागत 51.79 लाख
  • पीतमपुर मार्ग लागत 39.47 लाख
  • गौटिया ढकिया बरकली साहब मार्ग का निर्माण लागत 91.83 लाख
  • किशनपुर कुईया मार्ग का निर्माण कार्य लागत 14.80 लाख
  • अधकटा रब्बानी बेगम सम्पर्क मार्ग लागत16.88 लाख
  • मटैनिया से बसावनपुर मार्ग लागत 91.32 लाख
  • धारमपुर जरौल मार्ग से चमर सुकटिया मार्ग लागत 75.65 लाख
  • जरौल सम्पर्क मार्ग लागत 39.32 लाख
  • नगरिया कला से रूघौली कला सम्पर्क मार्ग लागत 43.54 लाख
  • टिसुआ शिवपुरी मार्ग से खली नवादा सम्पर्क मार्ग लागत 88.75 लाख
  • ग्राम कांधरपुर से मढ़ी मन्दिर से पंडित राम बहादुर हायर सेकेण्डरी स्कूल तक सीसी मार्ग लागत 46.87 लाख
  • ग्राम सैदपुर के निकट कैलाश नदी पुल की पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग की मरम्मत लागत 1.631 लाख

ये सेतु के कार्य होंगे
बरेली में रोठा से सहसिया हुसैनपुर मार्ग पर स्थित स्थानीय नाले पर बॉक्स कल्वर्ट पहुंच मार्ग का कार्य लागत 443.66 लाख, बरेली में रूपपुर जोगीठेर माधोपुर के मध्य शखा नदी पर मुख्य सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण लागत 518.83 लाख, बरेली में बाकरगंज दौली रघुवर दयाल के मध्य किला नदी पर पहुंच मार्ग निमार्ण कार्य लागत 494.41 लाख से निर्माण किया जाएगा।

ताजा समाचार

कानपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने उद्योगपति को दौड़ाया, गिरकर हुए बेहोश...काटकर मार डाला, अमेरिका से बेटी के आने के बाद होगा अंतिम-संस्कार  
अमेठी: मामूली कहासुनी के दौरान चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल...ट्रामा सेंटर रेफर
संभल : जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के बेटे व परिजनों को पुलिस ने किया पाबंद
पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 श्रमिकों की मौत, PM ने जताया दुख, राहुल बोले- हादसे की तुरंत जांच होनी चाहिए
संभल : कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, कहा-सांसद बर्क का मकान निर्माण एक से डेढ़ साल पुराना
इस राज्य के शहरों में ई-बाइक टैक्सी सेवा को मंजूरी, MMR में 10,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद